NCC MODEL B & C EXAM MODEL PAPER NCC DISASTER MANAGEMENT

NCC DISASTER MANAGEMENT IN HINDI

MISSION NCC

MODEL QUESTIONS PAPER – 1

NCC A, B, C CERTIFICATE WRITTEN EXAM- 2022

DISASTER MANAGEMENT – आपदा प्रबंधन

Q.1 रिक्त स्थानों की पूर्ति करो ?     ( 05 MARKS )

  1. बाढ़ की चेतावनी मिलने पर सभी विद्युत उपकरण ………… कर देने चाहिए।      बंद
  2. आग और वस्तुओं के बीच विकिरण……………. के आवरण से नियंत्रण में रहता है।  पानी
  3. समुद्र के भीतर भूकंप द्वारा जनित विशाल लहरों को ……………. कहते हैं।   सुनामी
  4. ………… की अनुपस्थिति में आग नहीं जलती है।    ऑक्सीजन
  5. भारत में बाढ़ की पूर्व सूचना जारी करने के लिए मुख्य संस्था ………….…. है।     केंद्रीय जल आयोग ( CWC )

Q.2 आपदा क्या होती है ?       ( 05 MARKS )

उत्तर :- आपदा से तात्पर्य किसी भी प्राकृतिक अथवा मानव रचित दुर्घटना से हैं जो किसी क्षेत्र में अपार दुख दर्द उत्पन्न कर देती हैं और जिस से निपटने के लिए स्थानीय संसाधन पर्याप्त नहीं होते। बाढ़, सुनामी, भूकंप, आदि

Q.3 एनसीसी कैडेट्स लड़ाई के समय सिविल प्रशासन की कैसे मदद कर सकते हैं?     ( 05 MARKS )

  1. जनता का मनोबल ऊंचा रखने में मदद।
  2. अफवाहों को फैलने से रोकना।
  3. आंतरिक सुरक्षा फैलने से रोकना।
  4. हवाई हमले की पूर्व की तैयारी में मदद।
  5. नागरिक सुरक्षा के कार्यों में मदद।
  6. बिजली, नर्सिंग, सिग्नलिंग, ट्रैफिक कंट्रोल आदि कार्यों में मदद।

Q.4 प्राकृतिक आपदा से आप क्या समझते हो ?   ( 05 MARKS )

उत्तर :- प्राकृतिक आपदा एक प्राकृतिक जोखिम का परिणाम है जैसे कि ज्वालामुखी विस्फोट, भूकंप जो कि मानव गतिविधियों को प्रभावित करता है। मानव दुर्बलताओं को उचित योजना और आपातकालीन प्रबंधन का अभाव बढ़ा देती हैं। जिसकी वजह से आर्थिक, मानवीय और पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है।

Q.5 नागरिक सुरक्षा ( Civil Defence )  से आप क्या समझते हो ? ( 05 MARKS )

उत्तर :- युद्ध, प्राकृतिक आपदा अथवा किसी अन्य प्रकार की आपदा के समय आपदा के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से नागरिकों, सरकार, स्थानिय  निकायों तथा स्वैच्छिक संस्थाओं द्वारा नागरिकों के जानमाल की रक्षा के लिए कई उपाय किए जाते हैं। इन्हें नागरिक सुरक्षा के उपाय कहते हैं। दूसरे शब्दों में इन्हें ‘नागरिकों द्वारा नागरिकों की सुरक्षा’ कहां जाता है।

Q.6 नागरिक सुरक्षा सेवाओं के प्रकार लिखो ?   ( 05 MARKS )

  1. मुख्यालय सेवा Headquarter service
  2. वार्डन सेवा Warden service
  3. अग्नि-शमन सेवा Fire Fighting Service
  4. आपूर्ति सेवा  Supply Service
  5. कल्याण सेवा  Welfare Service
  6. निस्तारण सेवा  Salvage Service
  7. बचाव सेवा  Rescue Service
  8. प्रशिक्षण सेवा Training Service
  9. परिवहन सेवा Transport Service
  10. संचार सेवा Communication Service
  11. आकस्मिक सेवा Casualty Service
  12. शव निपटान सेवा Corpse Disposal Service

Q.7 प्राकृतिक आपदाओं के नाम लिखो ?    ( 05 MARKS )

  1. वायु संबंधी :- तूफान, चक्रवात, बवंडर, समुद्री तूफान
  2. जल संबंधी :- बाढ़, बादल फटना, भारी बारिश, भारी हिमपात, सुखा
  3. भूमि संबंधी :- भूकंप, सुनामी, हिमस्खलन, भूस्खलन, ज्वालामुखी विस्फोट

Q.8 मानव रचित आपदाओं के नाम लिखो ? ( 05 MARKS )

  1. यातायात दुर्घटनाएं :- सड़क, रेल, वायु यान, जलयान दुर्घटनाएं।
  2. औद्योगिक दुर्घटनाएं :- गैस का रिसाव, विस्फोट, तोड़फोड़, सुरक्षा में सेंध,
  3. आग लगना :- भवनों की आग, कोयला खानों अथवा तेल रिफाइनरी की आग, जंगल की आग
  4. प्रदूषण :- भोजन, जल, वायु, शराब आदि की विषाक्तता।
  5. आतंकवादी गतिविधियां :- बम विस्फोट, गोलीबारी
  6. पारिस्थितिकी संबंधी :- प्रदूषण ( वायु, जल, ध्वनि ) मृदा क्षरण, जैव विविधता का ह्रास, ग्लोबल वार्मिंग, समुद्र तल का बढ़ना, जहरीला कचरा, परमाणु दुर्घटनाएं।
  7. युद्ध संबंधी : पारंपारिक, रासायनिक व परमाणु युद्ध।

Q.9 आवश्यक सेवाएं ( Essential services ) कौन सी है ? ( 05 MARKS )

  1. डाक तार व दूरभाष सेवाएं।
  2. रेल, सड़क, वायु व समुद्री परिवहन सेवाएं।
  3. हवाई-अड्डो, रेलवे स्टेशनों को बंदरगाहों का संचालन
  4. विद्युत, जल व स्वच्छता की व्यवस्था
  5. चिकित्सा सेवा व दवाओं आदि की आपूर्ति
  6. आवश्यक वस्तुओं का उत्पादन तथा आपूर्ति।
  7. मुद्रा टकसाल वह सुरक्षा-छापाखाना  का संचालन।

Q.10 आग बुझाने के कौन-कौन से उपकरण है।    ( 05 MARKS )

  1. सोडा आम्ल का उपकरण
  2. फोम टाइप उपकरण
  3. स्टि्प पंम्प
  4. फायर वीटर / हुक
  5. कनस्तर / वाल्टी
  6. पानी
  7. रेत
  8. कुल्हाड़ी
  9. बेलचा

        ALL THE BEST

11 thoughts on “NCC MODEL B & C EXAM MODEL PAPER NCC DISASTER MANAGEMENT”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *