NCC Communication Notes in Hindi – 2022

MISSION NCC

MODEL QUESTION PAPER – 2

NCC ‘A, B, C CERTIFICATE WRITTEN EXAM- 2022

COMMUNICTION – संचार

Q.1 नेट रेडियो के नुकसान लिखो ?

  1. इसके परिचालन में पर्याप्त सुरक्षा-चेतना की आवश्यकता होती है।
  2. इसके लिए मानक प्रक्रिया और सुरक्षा कोर का पालन आवश्यक होता है।
  3. शत्रु द्वारा इंटरसेप्ट किए जाने से बचाने के लिए इसमें कोड और सीफर का प्रयोग आवश्यक होता है। जिस में समय लगता है और कर्मियों की संख्या में अधिकता रखनी पढ़ती है।

Q.2 संचार किसे कहते हैं ?

विचारों, बातों, सूचनाओं को आपस में आदान प्रदान करने की क्रिया को संचार कहते हैं।

Q.3 संचार क्षेत्र के नए आयाम कौन-कौन से हैं ?

  1. ट्रोपोस्केटर             5.टेलेक्स              8.मिडिया
  2. फैक्स                    6.कम्प्यूटर            9.इन्टरनेट
  3. सेलफोन                7.मल्टीमीडिया      10.सैटेलाइट
  4. फायबर ऑप्टिक संचार                        11.वीडियो फोन

Q.4 नेट रेडियो किसे कहा जाता है ?

जब एक ही आवृत्ति पर कई रेडियो संदेशों का आदान प्रदान करते हैं। तो इसे नेट वीडियो प्रणाली अथवा रेडियो जाल कहते हैं।

Q.5 लाइन संचार के हानियां लिखो ?

  1. लाइन संचार के लिए महंगे कर्मियों और सामग्री की आवश्यकता होती है।
  2. इसका निर्माण करने में अधिक समय लगता है।
  3. निर्माण के पश्चात इसमें बदलाव की संभावना नहीं होती है।
  4. यह अपनी पूरी लंबाई के बीच कहीं भी भौतिक अथवा शत्रु द्वारा उत्पन्न ना गड़बड़ी का शिकार बन जाता है।

Q.6 नेट रेडियो के लाभ बताओ ?

  1. नेट रेडियो संपर्क स्थापित करने में तेज होते हैं।
  2. यह कर्मीयों और उपकरणों में किफायती है।
  3. इन्हें सरलता से पुनः व्यवस्थित किया जा सकता है।
  4. यह भौतिक रूप से अपेक्षाकृत सुरक्षित है।

Q.7 रक्षा बलों में संचार का क्या महत्व है ?

  1. कमांडरों और सीमा पर तैनात सैन्य बलों के बीच संवाद करना।
  2. शत्रु के सैन्य बलों की गतिविधियों की जानकारी देना।
  3. युद्ध क्षेत्र में आपातकालीन निर्देश देना।
  4. युद्ध की गतिविधियों में बदलाव के संकेत देना।
  5. दुर्गम क्षेत्रों और बर्फीले स्थानों पर विशेष आदेश देना।
  6. शत्रु के विषय में सही गलत सूचनाएं प्राप्त करना।
  7. परिचालन गतिविधियों के जमीनी स्तर पर प्रभाव का अनुमान लगाना।
  8. सावधानीपूर्वक व गोपनीयता के साथ सुरक्षित और प्रभावी संचार करना।
  9. युद्ध क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं में सुधार करना।

Q.8 इंटरनेट की हानियां लिखो ?

  1. ऑनलाइन बैंकिंग व सोशल नेटवर्किंग साइट्स के माध्यम से हमारी निजी जानकारी का गलत उपयोग होता है।
  2. इंटरनेट का सबसे बड़ा नुकसान पोर्नोग्राफी से है जिससे हमारे समाज और बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
  3. इसके प्रयोग से वायरस का खतरा बढ़ जाता है जिससे हमारी सूचनाओं और कंप्यूटर को नुकसान हो सकता है।
  4. इंटरनेट के जरिए ईमेल पर स्पैम यानी कि अवांछित ईमेल आते हैं जिनका उद्देश्य केवल हमारी गोपनीय सूचनाओं की चोरी करना होता है।

Q.9 कंप्यूटर के लाभ बताओ ?

  1. इसमें असीमित सूचनाओं तक का डाटा का संग्रहण किया जा सकता है।
  2. यह तेज गति से गणनाएं करता है तथा 1 सेकंड में लाखों गणनाएं कर सकता है।
  3. यह बहुविध – प्रसंस्करण एवं त्रुटि रहित गणनाएं करता है।
  4. यह स्वचालित उपकरण है, एक बार निर्देश लेने के बाद सारा कार्य स्वयं करता है।

ALL THE BEST

1 thought on “NCC Communication Notes in Hindi – 2022”

Leave a Comment

Home
Quiz
Notes
English PDF
Book & PDF
error: Content is protected !!