NCC Communication Notes B & C Exam – 2022

ncc communication

MISSION NCC

MODEL QUESTION PAPER – 1

NCC ‘A, B, C CERTIFICATE WRITTEN EXAM- 2022

COMMUNICTION – संचार

Q.1 संचार के तरीके क्या क्या है?

  1. सांकेतिक भाषा
  2. लिखित संदेश
  3. लाइन कम्युनिकेशन
  4. ध्वनि माध्यम द्वारा
  5. धावकों और संदेशवाहको द्वारा
  6. रेडियो कम्युनिकेशन

Q.2 लाइन संचार के क्या फायदे है?

  1. यह विश्वसनीय और व्यवहारिक रूप से बिजली की गड़बड़ी से मुक्त होता है।
  2. यहां अपेक्षाकृत सुरक्षित होता है।
  3. परीपथों की संख्या और संदेशों को भेजने की क्षमता अधिक होती है।

Q.3 आरटी प्रोसीजर के तत्व क्या है?

आरटी प्रोसीजर के सिद्धांतों/तत्व को अंग्रेजी शब्द”BASS”से स्मरण रखा जा सकता है।

  1. B – BREVITY        संक्षिप्तता
  2. A – ACCURACY    सटिकता
  3. S – SECURITY       सुरक्षा
  4. S – SPEED              गति

Q.4 रक्षा सेवा में में उपयोग किए जाने वाले संचार के प्रकार लिखों?

  1. नेट रेडियो
  2. लाइन कम्युनिकेशन
  3. रेडियो रिले
  4. डिस्पेच राइडर सर्विस
  5. फेसीमाईल
  6. टेलीविजन

Q.5 मिलाप के कौन से साधन है?

  1. प्रेषक
  2. संदेश
  3. संकेतिकरण
  4. माध्यम
  5. प्राप्तकर्ता
  6. अवकूटन
  7. प्रतिक्रिया

Q.6 रेडियो रिल के लाभ व हानियां लिखो?

लाभ :-

  1. यह लाइन संचार की अपेक्षा अधिक लचीलापन प्रदान करती है।
  2. यह केवल टर्मिनल पर ही भौतिक रूप से कमजोर होती है।
  3. यह अधिकाधिक संचार यातायात संभालने में सक्षम है।

हानियां:-

  1. इसके लिए स्थान का चुनाव बहुत ध्यान से करना पड़ता है।
  2. यह गतिमान अवस्था में कार्य नहीं कर सकता है।
  3. यह शत्रु द्वारा इंटरसेप्ट किया जा सकता है।

Q.7 रक्षा सेवाओं में संचार के प्रकार क्या है?

  1. टोपोस्केटर           7.मल्टीमीडिया
  2. मोडेम                  8.सैटेलाइट
  3. फैक्स                  9. इंटरनेट
  4. टेलेक्स               10.वीडियो फोन
  5. कंप्यूटर               11.फाइबर ऑप्टिक संचार
  6. सेलफोन

Q.8 स्मार्टफोन पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखो?

स्मार्टफोन जिसे हम मोबाइल फोन के नाम से भी जानते हैं, एक ऐसा उपकरण है जिसके द्वारा एक विस्तृत भौगोलिक क्षेत्र में रेडियो लिंग के द्वारा  परस्पर बातचीत की जा सकती है। बातचीत के अलावा सेल फोन द्वारा व्हाट्सएप, एस एम एस,  एम एम एस, ईमेल, रेडियो, इंटरनेट, जीपीएस, टेलीविजन, मौसम की जानकारी गेमिंग आदि  गतिविधियां संभव होती है।

Q.9 Wi-Fi  TECHNOLOGY से आप क्या समझते हो?

यह प्रौद्योगिक आपको अपने घर दफ्तर और सार्वजनिक स्थानों पर बिना तार जोड़े इंटरनेट से कनेक्ट करने की स्वतंत्रता प्रदान करती है ।वाईफाई एक बड़े नेटवर्क पर जानकारी प्राप्त करने के लिए पारंपारिक मोडेम से भी तेज है। इसका उपयोग करते हुए आप बिना नेटवर्क के व्यवधान के अपना स्थान बदल सकते  हैं।

Q.10 लाइन कम्युनिकेशन के बारे में संक्षिप्त टिप्पणी लिखो ?

यह विभिन्न स्थानों पर रुके हुए सैन्य बलों के बीच संचार की बुनियादी प्रणाली है। दो सैन्य अधिकारियों के बीच संदेश और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए यह एक उत्तम प्रणाली है। लाइन कम्युनिकेशन के लिए भूमिगत, स्थायी, समुद्री केबल और ऑप्टिकल फाइबर का भी प्रयोग किया जाता है। जो ध्वनि, डाटा और वीडियो के आदान-प्रदान में सक्षम है इसमें कई प्रकार के लाइन एक्सचेंज प्रयोग में लाए जाते हैं।

ALL THE BEST

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *