Map Reading NCC in Hindi| What is Map Reading Ncc Notes 2022

ncc map reading map reading ncc

MISSION NCC

MODEL QUESTIONS PAPER – 1

NCC A, B, C CERTIFICATE WRITTEN EXAM- 2022

MAP READING –  मानचित्र अध्ययन

Q.1 रिक्त स्थानों की पूर्ति करो ? ( 05 MARKS )

  1. ……………. किसी स्थान को प्रत्यक्ष देखे बिना उसकी स्पष्ट और सटीक जानकारी कागज पर उपलब्ध करवाता है।  मानचित्र
  2. मानचित्र पर दक्षिण से उत्तर खींची हुई ग्रिड रेखाओं को ……… रेखाएं कहते हैं।    ईस्टिंग रेखाएं
  3. मानचित्र में हरा रंग ………. सांकेतिक चिन्ह को दर्शाता है | वनस्पति, घास, वृक्ष
  4. ……….. विभिन्न प्राकृतिक व कृत्रिम संरचनाओं को दर्शाने वाले संकेत होते हैं।   पारंपारिक संकेत
  5. नाइट मार्च चार्ट में पहुंचने का स्थान चार्ट में ……….. लिखा जाता है।       ऊपर

Q.2 मानचित्र किसे कहते हैं ?   ( 05 MARKS )

मानचित्र किसी भूभाग एवं उसकी सभी प्राकृतिक और मानव रचित संरचनाओं को कुछ पारंपारिक संकेतों द्वारा समानुपातिक रूप में दर्शाने वाला समतल चित्र होता है।

Q.3 मानचित्र के उपयोग लिखो ?   ( 05 MARKS )

  1. भूमि पर अपनी स्थिति ज्ञात करने में मदद करता है।
  2. भूमि पर शत्रु की स्थिति ज्ञात करना।
  3. एक स्थान से दूसरे स्थान की दूरी तथा दिशा ज्ञात करना।
  4. किसी भूभाग की विभिन्न विशेषताएं ज्ञात करना।
  5. युद्ध के समय चाल की योजना बनाना।
  6. मार्च करने के लिए उचित रास्तों का चुनाव करने मैं मदद।

Q.4 मानचित्र के प्रकार लिखो ?   ( 05 MARKS )

  1. भू-आकृति मानचित्र
  2. भौगोलिक मानचित्र
  3. राजनीतिक मानचित्र
  4. ऐतिहासिक मानचित्र
  5. सांख्यिकी मानचित्र
  6. आर्थिक मानचित्र
  7. सैनिक मानचित्र

Q.5 मानचित्र की सीमाएं Limitations of Map लिखो ? ( 05 MARKS )

  1. मानचित्र एक यथार्थ चित्र न होकर केवल एक रेखा चित्र होता है। अंतः यह भूमि की सतह पर मौजूद हर चीज को नहीं दर्शाता है। इसमें बदलाव आने की भी संभावना रहती है। अंतः यह कभी भी अंतिम अथवा पूर्ण नहीं माना जा सकता है।
  2. यह कागज पर बनाया जाता है, इसलिए इस पर भूमि की संपूर्ण जानकारी प्रदर्शित करना असंभव है।
  3. कोई भी मानचित्र up to date  नहीं हो सकता है।

Q.6 मानचित्र की संरचना structure of a map लिखो ? ( 05 MARKS )

  1. उत्तरी हाशिया अथवा मानचित्र का ऊपरी भाग
  2. आंतरिक हाशिया अथवा मध्य का भाग
  3. दक्षिणी हाशिया अथवा मानचित्र का नीचे का भाग

    The northern margin

    The southern margin

    Internal margin

Q.7 मानचित्र के उत्तरी हाशिए पर पर क्या दर्शाया जाता है। ( 05 MARKS )

  1. मानचित्र का शीर्षक
  2. स्थान/जिले का नाम
  3. सर्वेक्षण का वर्ष 
  4. तीनों उत्तरों की स्थिति व चुम्बकीय उत्तर का घटाव या बढ़ाव
  5. मानचित्र संख्या
  6. मानचित्र का संदर्भ
  7. रोमर

 Q.8 मानचित्र के आंतरिक हाशिए पर क्या दर्शाया जाता है ? ( 05 MARKS )

  1. ग्रीड रेखाओं का संदर्भ
  2. चारों कोनों पर अक्षांश व देशांतर रेखाओं की संख्या
  3. परी रेखाओं की संख्या
  4. विभिन्न तहसीलों के नाम
  5. मानचित्र में प्रदर्शित भूभाग से निकलने वाले मार्गों की दिशा।

Q.9 मानचित्र के दक्षिणी हास्य पर क्या दर्शाया जाता है ? ( 05 MARKS )

  1. सांकेतिक चिन्हों की सूची
  2. प्रकाशन का वर्ष
  3. मानचित्र का सूची पत्र
  4. प्रकाशक का नाम
  5. मापक व मापक रेखा
  6. परी रेखाओं में परस्पर दूरी
  7. ग्रिडो का संदर्भ
  8. प्रशासकीय क्षेत्रों की सूची।

Q.10 सैनिक मानचित्र से आप क्या समझते हो?     ( 05 MARKS )

इन मानचित्र को स्थलाकृतिक ( topographical ) शीट्स के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि इन में मानव द्वारा निर्मित विभिन्न वस्तुओं, भवनों आदि तथा प्राय: सभी प्राकृतिक भू आकृतियों, जलीय आकृतियों एवं अकाशीय आकृतियों को दर्शाया जाता है।

सेना में अधिकतर 1 इंच = 1 मील अथवा 2 सेमी = 1 किमी. मापक वाले मानचित्र का प्रयोग किया जाता है।

Q.11 मानचित्र में रंगों का प्रयोग लिखो ?  ( 05 MARKS )

मानचित्र में अलग-अलग रंगों से विभिन्न सांकेतिक चिन्हों को दर्शाया जाता है।

         रंग                           सांकेतिक चिन्ह

  1. हरा                        वनस्पति, घास, वृक्ष
  2. पीला                       कृषि योग्य भूमि
  3. नीला                       जल आकृतियां
  4. लाल                         सड़के आदि
  5. भूरा                    धरातलीय आकृतियां
  6. काला                      मानव निर्मित भवन

    ALL THE BEST

4 thoughts on “Map Reading NCC in Hindi| What is Map Reading Ncc Notes 2022”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *