Ncc Map Reading in Hindi NCC B and C certificate Exam 2022

Ncc Map Reading in hindi

MISSION NCC

MODEL QUESTIONS PAPER – 4

NCC A, B, C CERTIFICATE WRITTEN EXAM- 2022

MAP READING –  मानचित्र अध्ययन

Q.1 सर्विस प्रोटेक्टर क्या होता है।   ( 03 MARKS )

एक प्लास्टिक अथवा लकड़ी का बना हुआ एक आयताकार यंत्र होता है। जिसकी लंबाई 6 इंच और चौड़ाई 2 इंच होती है। यह मानचित्र पर दिकमान खींचने और मापने में प्रयोग किया जाता है।

Q.2 प्रिजमेटिक कंपास क्या होता है और कंपास के प्रकार लिखो ? ( 05 MARKS )

यह एक गोल डीबिया जैसा यंत्र होता है जिसकी सूचक ( सुई ) सदैव चुंबकीय उत्तर दिशा की ओर इंगित करती है।

कंपास के दो प्रकार

  1. शुष्क प्रिजमेटिक कंपास
  2. तरल प्रिजमेटिक कंपास

Note :- रक्षा सेवाओं में प्रातः तरल प्रिजमेटिक कंपास का प्रयोग किया जाता है।

Q.3 प्रिजमेटिक कंपास की उपयोग लिखो ?   ( 05 MARKS )

  1. यह चुंबकीय उत्तर दिशा को दर्शाता है।
  2. यह मानचित्र को सेट करने में काम आता है।
  3. सैनिकों को निश्चित दिशा की ओर कूच करने में मदद करता है।
  4. विभिन्न स्थानों के दिकमान ज्ञात करने में मदद करता है।
  5. मानचित्र पर दर्शाए गए स्थानों की स्थिति ( दिशा आदि ) ज्ञात करने में मदद करता है।

Q.4 प्रिजमेटिक कंपास के मुख्य भाग के नाम लिखो ? (06 MARKS)

  1. थंब रिंग
  2. कार्ड अथवा डायल
  3. मिल्ड वैन
  4. प्रिज्म
  5. हेयरलाइन
  6. लबर लाइन
  7. चमकदार पट्टी
  8. डायरेक्शन मार्क
  9. एरोहेड
  10. टंग नॉच

Q.5 ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम से आप क्या समझते हैं ? ( 05 MARKS )

यह अमेरिका द्वारा वित्त पोषित उपग्रहों ( satellites ) और प्रापक यंत्रों ( receivers ) की एक प्रणाली है जो लोगों और उपकरणों को पृथ्वी पर उनकी उपस्थिति की सटीक जानकारी उपलब्ध करवाती है। सामान्यतः जीपीएस परिचालन प्रणाली में 24 उपग्रहों का प्रयोग होता है जो 12 घंटे में पृथ्वी की परिक्रमा पूरी करते हैं।

Q.6 जीपीएस के उपयोग में लिखो ?   ( 06 MARKS )

  1. यह रक्षा विमानों, जहाजों, और विशेष वाहनों में प्रयोग किया जाता है।
  2. यहां युद्ध के मैदानों व आतंकवाद ग्रस्त क्षेत्रों में सुरक्षाबलों द्वारा प्रयोग किया जाता है।
  3. यह आम नागरिक वाहनों और अर्धसैनिक बलों के वाहनों द्वारा मार्ग ढूंढने में प्रयोग किया जाता है।
  4. सैनिकों को घने जंगलों, पहाड़ों और रेगिस्तानों मैं मार्ग ढूंढने में मदद करता है।
  5. मछुआरों और पैदल यात्रियों द्वारा भी मार्ग ढूंढने में मदद के लिए प्रयोग किया जाता है।
  6. यह गाइडेड मिसाइल को भी पूर्व निर्धारित लक्ष्य पर मार करने में मदद करता है।

 Q.7 दिशा ज्ञात करने की विधियां लिखो ?    ( 05 MARKS )

  1. घड़ी विधि
  2. सूर्य विधि
  3. तारों की विधि
  4. ईदगाह व मस्जिद
  5. जीपीएस
  6. कंपास

Q.8 नेविगेशन पार्टी किसे कहते हैं और उसकी संरचना  लिखो ? ( 05 MARKS )

रात्रि के समय मार्च करने वाले सैन्य दल को नेविगेशन पार्टी कहते हैं।

नेविगेशन पार्टी कि संरचना

1.गाइड

2.सहायक गाइड

3.रिकॉर्डर

4.स्काउट्स

Q.9 नेविगेशन पार्टियों के सदस्यों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए। ( 05 MARKS )

  1. अपनी व अन्य सदस्यों की सुरक्षा का ध्यान रखें।
  2. रात्रि मार्च चार्ट को पढ़ने के लिए फ्रोस्टेड टॉर्च का प्रयोग करें।
  3. मार्चिंग करते समय निश्चित दूरी बनाए रखें।
  4. धूम्रपान अथवा अन्य प्रयोजन के लिए आग, लाइट न जलाएं।
  5. मार्चिंग के समय खांसकर, बातें करके अथवा अन्य प्रकार से शोर उत्पन्न न करें।

Q.10 रात्रि मार्च चार्ट बनाते समय किन बातों ध्यान रखा जाना चाहिए ?  ( 07 MARKS )

  1. चार्ट एक साथ, कोरे कागज पर बनाना चाहिए।
  2. इसे बनाते समय सॉफ्ट पेंसिल का प्रयोग करना चाहिए।
  3. दूरियों को गजों अथवा मीटरों में दर्शाया जाना चाहिए।
  4. चिन्हों, अंकों, शब्दों, आदि को मोटे अक्षरों में लिखना व बनाना चाहिए जिससे कि उन्हें मध्यम प्रकाश में भी देखा वह पढ़ा जा सके।
  5. दिशा कोण चुंबकीय दिशांकों में दर्शाने चाहिए।
  6. चार्ट में प्रारंभिक स्थान सबसे नीचे और अंतिम स्थान बिंदु सबसे ऊपर दर्शाया जाना चाहिए।

Q.11 रात्रि मार्च के लिए आवश्यक वस्तुएं लिखो ? ( 05 MARKS )

  1. सफेद कपड़ा
  2. चमकीली छड़ी
  3. धुंधली टॉर्च
  4. मार्चिंग चार्ट
  5. दूरी मापने के लिए कंकड़
  6. सफेद चुना/चॉक
  7. सेट कंपास

    ALL THE BEST

6 thoughts on “Ncc Map Reading in Hindi NCC B and C certificate Exam 2022”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *