NCC ENVIRONMENT AND AWARENESS NCC B & C EXAM 2022

MISSION NCC

MODEL QUESTIONS PAPER – 2

NCC A, B, C CERTIFICATE WRITTEN EXAM- 2022

ENVIRONMENT AWARENESS & CONSERVATION

Q.1 रिक्त स्थानों की पूर्ति करो ।   ( 05 MARKS )

  1. ग्लोबल वार्मिंग पृथ्वी के………. की वृद्धि के साथ जुड़े घटना है। तापमान
  2. ओजोन परत हमें……………… से बचाती है।        पराबैंगनी किरणों
  3. प्रदूषण का मतलब ………….. के कारण वायुमंडल में असंतुलन है। प्रदूषक ( Pollutants )
  4. सूर्य के विकिरण की पराबैंगनी किरणें समताप मंडल में मौजूद…………. द्वारा छतकर आती है।     ओजन परत
  5. कार्बन डाइऑक्साइड और ग्रीन हाउस गैसों में बढ़ोतरी के कारण पृथ्वी के औसत तापमान  में वृद्धि को ……….. कहते हैं। ग्लोबल वार्मिंग

Q.2 ग्लोबल वार्मिंग होने के क्या कारण लिखो ? ( 05 MARKS )

  1. जीवाश्म ईंधन जलाना
  2. खेती करना
  3. जंगलों की सफाई
  4. औद्योगिक क्रांति
  5. यातायात प्रदूषण

Q.3 कौन-कौन से कारणों की वजह से पेड़ काटे जा रहे हैं ? ( 05 MARKS )

  प्राकृतिक कारण             मानवीय कारण

  1. तूफान                     5.कृषि विस्तार
  2. आग                       6. पशु प्रजनन
  3. परजीवी                  7.तेल निष्कर्षण
  4. बाढ़                        8. बांध निर्माण

Q.4 मिट्टी का शरण क्या है और उसके कारण लिखो ? ( 05 MARKS )

हवा या पानी की गति से भूमि के ऊपर की सतह की उपजाऊ मिट्टी नष्ट हो जाती है तो इस क्रिया को मिट्टी का शरण कहते हैं।

मिट्टी के शरण कटाव के प्रमुख कारण :-

  1. पेड़ों को नष्ट कर देने से जमीन पर हवा और पानी का बहाव तेज हो जाता है।
  2. कई बार मवेशियों को चढ़ाने से मिट्टी ढीली और वनस्पति नष्ट हो जाती हैं।
  3. वर्षा होने पर पहाड़ी डालो पर खेती करने से भी मिट्टी का शरण होता है।

Q.5 कूड़े के प्रकार क्या है ?   ( 05 MARKS )

  1. Solid waste
  2. Municipal waste
  3. Hazardous waste
  4. Liquid waste
  5. Radioactive waste
  6. Biomedical waste
  7. E waste

Q.6 सौर ऊर्जा से आप क्या समझते हो और सौर ऊर्जा के लाभ बताएं ?    ( 05 MARKS )

सौर ऊर्जा के नवीकरणीय ऊर्जा है जो सूर्य द्वारा विद्युत चुंबकीय तरंगों के रूप में जारी की जाती है और सीधे सूर्यप्रकाश से एकत्र की जा सकती है।

सौर ऊर्जा के फायदे :-

  1. यह बहुतायत मैं और हर जगह उपलब्ध है।
  2. इसे भविष्य के उपयोग के लिए विभिन्न रूपों में संग्रहित किया जा सकता है।
  3. इसके इस्तेमाल से कभी कोई हादसा नहीं हो सकता।

Q.7 नवीकरणीय संसाधन क्या है और उसके उदाहरण लिखो ? ( 05 MARKS )

संसाधन जिन्हें भौतिक रासायनिक या यांत्रिक प्रक्रियाओं द्वारा नवीनीकृत या पुनः उत्पन्न किया जा सकता है।

उदाहरण :- सौर ऊर्जा, पनबिजली, जैव द्रव्यमान, भूतापीय या और पवन ऊर्जा।

Q.8 गैर नवीकरणीय संसाधन क्या है और उसके उदाहरण लिखो ? ( 05 MARKS )

ये ऐसे संसाधन है जो बहुत लंबे समय तक भूगर्भीय समय पर बनते हैं। और जो स्वाभाविक रूप से पर्यावरण में नहीं बनते। इन संसाधनों के बनने में लाखों साल लग जाते हैं।

उदाहरण :- पेट्रोल, डीजल, आग की लकड़ी, कोयला आदि।

Q.9 वायु प्रदूषण नियंत्रण के उपाय लिखो ?   ( 05 MARKS )

  1. वृक्षारोपण करें । नीम व तुलसी आदि के पौधे घर में लगाएं।
  2. घरों, उद्योगों तथा वाहनों के धुएं को सीमा में रखें।
  3. पटाखों व खतरनाक रसायनों का प्रयोग न करें।
  4. कूड़ा कचरा जलाए नहीं,  नियत स्थान पर डालें।
  5. थूकने के लिए थूकदान या बहती नालियों का प्रयोग करें।
  6. वायु प्रदूषण संबंधित सभी कानूनों का पालन करें।

Q.10 ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के उपाय लिखो ?  ( 05 MARKS )

  1. घर में टीवी, संगीत संसाधनों की आवाज़ धीमी रखें।
  2. अपने वाहनों का हॉर्न अनावश्यक न बजाएं।
  3. लाउडस्पीकर का प्रयोग न करें।
  4. शादी विवाह में बैंड बाजे पटाखे न बजाएं।
  5. ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण संबंधी सभी कानूनों का पालन करें।

ALL THE BEST

3 thoughts on “NCC ENVIRONMENT AND AWARENESS NCC B & C EXAM 2022”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *