MISSION NCC
MODEL QUESTIONS PAPER – 2
NCC A, B, C CERTIFICATE WRITTEN EXAM- 2022
DISASTER MANAGEMENT – आपदा प्रबंधन
Q.1 रिक्त स्थानों की पूर्ति करो। ( 05 MARKS )
- ………… और…………… चेतावनी के तरीके है।आंतरिक , बाह्य
- नागरिक सुरक्षा संगठन मिनिस्ट्री ऑफ ……….. अंतर्गत आता है। Ministry of Home Affairs Government of India
- हाउस फायर पार्टी में ………. लोग सम्मिलित होते हैं तथा सहायक सेवा में ……… लोग सम्मिलित होते हैं। चार , होमगार्ड
- शाल्वेज सेवा का एक कार्य ……………….… है। क्षतिग्रस्त भवनों से सामान निकालना
- आग के तत्व ……….. , ……………, …………… है। वंचन , शीतन , रोधन
Q.2 घबराहट ( Panic ) से आप क्या समझते हो ? ( 05 MARKS )
उत्तर :- यह एक भावनात्मक तरीका है। जो बाहरी खतरे या अन्य खतरों के कारण जनता के मन में उत्पन्न होता है। लड़ाई के जमाने में नागरिक सुरक्षा के अधिकारियों का प्रथम कर्तव्य होना चाहिए कि वह जनता में घबराहट उत्पन्न न होने दें।
Q.3 घबराहट फैलने के कारण लिखो ? ( 05 MARKS )
- अफवाहों से
- प्रशिक्षण की कमी से
- बचाव के साधनों की कमी के कारण
- कल्याण सेवाओं की कमी के कारण।
- भड़ास न निकलने के कारण।
- खोए दोस्तों व रिश्तेदारों का पता न होने से।
- समाज विरोधी तत्व के कारण।
- दुश्मन का रेडियो स्टेशन सुनने के कारण।
- अधिक संख्या में मरे व घायलों को देखकर।
Q.4 घबराहट से होने वाली हानियां लिखो ? ( 05 MARKS )
- जनता में भय उत्पन्न होता है।
- मरने वाले लोगों की संख्या अधिक जान पड़ती है।
- समाज विरोधी तत्व को मौका मिलता है।
- उत्पादन को हानि पहुंचती है।
- अपने आप मदद करने की हिम्मत नहीं रहती है।
Q.5 घबराहट पर काबू रखने के तरीके लिखो ? ( 05 MARKS )
- अफवाहे बंद करें।
- भरोसा उत्पन्न करने के लिए जनता को प्रशिक्षित करें।
- बचाओ सेवा का प्रबंध करें।
- समाज विरोधियों पर नजर रखें।
- केवल अपने रेडियो स्टेशन को सुनें।
- अंत: संचार प्रणाली को मजबूत करें।
Q.6 शांति काल में एनसीसी कैडेट सिविल प्रशासन की कैसे मदद कर सकते हैं। ( 05 MARKS )
- प्रौढ़ शिक्षा अभियान चलाना
- वृक्षारोपण करके
- रक्तदान करके
- साक्षरता अभियान चलाकर
- दहेज निवारण में जनजागृति करके
- पल्स पोलियो अभियान
- कुष्ठ निवारण अभियान चलाकर
Q.7 अग्निशमन पार्टियों के प्रकार लिखो ? ( 05 MARKS )
- फायर पिकेट पार्टी ( fire picket party l
- आग बुझाने वाली पार्टी ( fire fighting party )
- फायर साल्वेज पार्टी ( fire salvage party )
Q.8 किसी भी 5 प्राकृतिक आपदाओं के नाम लिखो ? (05 MARKS)
- तूफान, 6. बादल फटना
- चक्रवात 7. भारी बारिश
- बवंडर 8. भारी हिमपात
- समुद्री तूफान 9. भूकंप
- बाढ़ 10. सुनामी
Q.9 आपदा के समय एनसीसी कैडेट की भूमिका लिखो ? ( 05 MARKS )
- ऑपरेटर के रूप में दूरभाष केंद्रों का संचालन।
- अस्पतालों में अनुशासन में सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग।
- नर्सों के रूप में व रोगियों तथा अस्पतालों के कर्मचारियों के बीच कड़ी के रूप में।
- प्राथमिक चिकित्सा केंद्र की स्थापना व संचालन करना।
- सिविल डिफेंस वार्डनो की सहायता करना।
- आस पड़ोस में लोगों को प्रेरित करने वाला अभियान चलाना।
- झूठी खबरों को अफवाह के प्रति लोगों को आगाह करना वह उनका मनोबल बढ़ाना।
- नागरिक प्रशासन अधिकारियों की मदद करना।
Q.10 किसी भी पांच मानव रचित आपदा के नाम लिखो ? ( 05 MARKS )
- यातायात दुर्घटनाएं
- औद्योगिक दुर्घटनाएं
- आग लगना
- आतंकवादी गतिविधियां
- रासायनिक व परमाणु युद्ध
- ग्लोबल वार्मिंग
- बम विस्फोट
ALL THE BEST