NCC MAP READING NCC B AND C CERTIFICATE EXAM MAP READING NCC

MISSION NCC

MODEL QUESTIONS PAPER – 3

NCC A, B, C CERTIFICATE WRITTEN EXAM- 2022

MAP READING –  मानचित्र अध्ययन

Q.1 रिक्त स्थानों की पूर्ति करो ?  ( 06 MARKS )

  1. पेड़ों की लंबी टहनियां ………… दिशा की ओर संकेत करती है। दक्षिण
  2. सर्विस प्रोटेक्टर का आकार ………..इंच होता होता है।  6×2 इंच
  3. पश्चिम दिशा का कोण ………… अंश का होता है।         270 अंश
  4. मैदानों में आगे की ओर निकला हुआ पहाड़ी का भाग ………… कहलाता है। स्पर Spur
  5. मानचित्र में काला रंग ………… सांकेतिक चिन्ह दर्शाता है। मानव निर्मित भवन
  6. सेना में अधिकतर 1 इंच = ………. मापक वाले मानचित्र का प्रयोग किया जाता है।   1 मील

Q.2 ढलान किसे कहते हैं और प्रकार लिखो ?     ( 04 MARKS )

धरातल पर दो स्थानों के बीच प्राकृतिक उतार-चढ़ाव को ढलान कहते हैं।

ढलान के दो प्रकार

  1. नियमित ढलान
  2. अनियमित ढलान

Q.3 पर्वत ( Mountain ) किसे कहते हैं ?        ( 03 MARKS )

 पृथ्वी के प्राकृतिक सतह का अत्याधिक विशाल एवं ऊंचा भाग जिसकी ऊंचाई 1000 मीटर से अधिक हो, पर्वत कहलाता है। कई पर्वतों के आसपास होने पर उन्हें सामूहिक रूप से पर्वतमाला करते हैं।

Q.4 पठार ( Plateau )किसे कहते हैं ?       ( 02 MARKS )

एक पहाड़ के ऊपर स्थित समतल भूमि को पठार कहते हैं।

Q.5 पहाड़ ( Hill ) किसे कहते हैं ?       ( 02 MARKS )

पृथ्वी की प्राकृतिक सतह का अधिक ऊंचा व संकुचित भाग जिसकी ऊंचाई 1000 मीटर से कम हो, पहाड़ पहाड़ी कहलाता है।

Q.6 कार्डिनल प्वाइंट्स के नाम लिखो ?    ( 04 MARKS )

  1. उत्तर
  2. दक्षिण
  3. पूर्व
  4. पश्चिम

Q.7 मानचित्र में उत्तर के कितने प्रकार होते हैं ?   ( 03 MARKS )

  1. वास्तविक उत्तर True North
  2. ग्रिड उत्तर  Grid North
  3. चुंबकीय उत्तर Magnetic North

Q.8 Small cardinal points के नाम लिखो ?   ( 04 MARKS )

  1. उत्तर-पूर्व
  2. उत्तर-पश्चिम
  3. दक्षिण-पूर्व
  4. दक्षिण-पश्चिम

Q.9 दिशा सूचक यंत्र में निम्नलिखित दिशाएं कितने डिग्री पर होती है ?      ( 04  MARKS )

  1. उत्तर  दिशा                 0 डिग्री
  2. पूर्व दिशा                    90 डिग्री
  3. दक्षिण दिशा                180 डिग्री
  4. पश्चिम दिशा                 270 डिग्री

 Q.10 उत्तर दिशा के अनुसार बेरिंग Bearing के कितने प्रकार होते हैं ?     ( 03 MARKS )

  1. True Bearing
  2. Grid Bearing
  3. Magnetic Bearing

Q.11 Bearing दिकमान के कितने प्रकार होते हैं ? ( 04 MARKS )

  1. अग्र दीकमान ( Forward Bearing ) : यह दर्शक की स्थिति से लक्ष्य की स्थिति का दिकमान होता है।
  2. पृष्ठ दिकमान ( Back Bearing ) :- यह लक्ष्य की स्थिति से दर्शक की स्थिति का दिकमान होता है।

Q.12 निम्नलिखित फॉरवर्ड बेरिंग को बैक बेयरिंग में कन्वर्ट करो। ( 06 MARKS )

Note :- फॉरवर्ड बेरिंग और बैक बेरिंग में हमेशा 180 डिग्री का अंतर होता है।

  1. 50°                230°
  2. 220°              40°

ALL THE BEST

1 thought on “NCC MAP READING NCC B AND C CERTIFICATE EXAM MAP READING NCC”

Leave a Comment

Home
Quiz
MCQ Notes
BEST PDF
MCQ BOOK
error: Content is protected !!