NCC OBSTACLE TRAINING NCC B AND C CERTIFICATE EXAM

NCC OBSTACLE TRAINING

MISSION NCC

MODEL QUESTIONS PAPER – 1

NCC A, B, C CERTIFICATE WRITTEN EXAM- 2022

OBSTACLE TRAINING –  बाधा प्रशिक्षण

Q.1 बाधा प्रशिक्षण के लाभ क्या है ?   ( 05 MARKS )

  1. कैडेटों में शारीरिक स्वस्थता
  2. शरीर की चपलता
  3. मानसिक मजबूती
  4. शरीर एवं मन में समन्वय
  5. कठिन चुनौतियों का सामना करना
  6. साहस और धैर्य।

Q.2 बाधाएं बनाने के लिए किन वस्तुओं की आवश्यकता होती है ? ( 05 MARKS )

  1. लकड़ी
  2. ईंट
  3. कंक्रीट
  4. रेत
  5. मिट्टी

Q.3 एक बाधा दूसरी बाधा से कितनी दूरी पर होती है ? ( 05 MARKS )

25 से 30 फुट

Q.4 बाधा प्रशिक्षण में बाधा पथ के कितने प्रकार होते हैं ? ( 05 MARKS )

  1. Straight Balance
  2. Clear Jump
  3. Zig Zag Balance
  4. High Wall
  5. Double Ditch
  6. Gate vault
  7. Right hand vault
  8. Left hand vault
  9. Ramp jump
  10. Straight Balance

Q.5 बाधा प्रशिक्षण के फायदे क्या है ?    ( 05 MARKS )

  1. कैडेट्स में धैर्य का विकास होता है।
  2. कैडेट्स का साहस बढ़ता है।
  3. शारीरिक दक्षता का विकास होता है।
  4. जोखिम लेने की क्षमता का विकास होता है।
  5. मिल जुल कर रहने की भावना का विकास होता है।
  6. मन समन्वय संतुलन
  7. शरीर समन्वय संतुलन
  8. चपलता सुनिश्चित का विकास होता है।

Q.6 Obstacle Training से पहले बचाव के क्या तरीके अपनाना चाहिए ?    ( 05 MARKS )

  1. शूज सही तरह से बांध लेना चाहिए।
  2. ट्रेनिंग से पहले वार्म अप करना चाहिए।
  3. पानी के बोतल साथ में रखना चाहिए।
  4. फुल तरह के कपड़े पहनना चाहिए।
  5. ट्रेनिंग से समय सही तरीके से ध्यान देना चाहिए।

Q.7 Ramp बाधा को पार करने का क्या तरीका है ? (05 MARKS )

यह ढाल दार टीला 15 फीट लंबा 18 फीट चौड़ा तथा 4 फीट 6 इंच ऊंचा होता है। इस  संरचना की बॉटम में ऊंचाई 0 फीट तथा टॉप की ऊंचाई 4 फीट 6 इंच होती है। इसे पार करने के लिए दौड़ कर चढ़ाई पर चढ़ते हैं और टॉप पर पहुंचकर लंबी छलांग लगाते हैं।

Q.8 हाई वॉल High Wall बाधा पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखो ? ( 05 MARKS )

इस बाधा में 6 फुट ऊंची व 12 फुट लंबी एक दीवार होती है जिस पर दोनों और प्लास्टर होता है। कैडेट्स को दीवार के निकट दौड़ कर जाना चाहिए वह चलकर अपने दोनों हाथ दिवार पर ऊपरी किनारे पर टिकाने चाहिए। अब शरीर को दायीं और झूलाते हुए दायां पांव दीवार पर रखना चाहिए । इसके बाद बायां पांव भी दीवार पर रखें, शरीर सीधा करें और संतुलन बनाकर दीवार के दूसरी और कूद जाएं।

Q.9 गेट वॉल्ट Gate Vault बाधा पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें ? ( 05 MARKS )

इस बाधा में लकड़ी की दो 18 फुट लंबी बीमों को भूमि से क्रमशः 3 फुट और 5 फुट ऊंचाई पर लगाकर एक फाटक नुमा संरचना बनाई जाती है। कैडेट्स को ऊपरी बीम को दोनों हाथों से पकड़कर और शरीर को उठाकर दोनों पांव नीचे वाली बीम को बिना छुए, उसके ऊपर से दूसरी और कूद जाना चाहिए।

Q.10 क्लियर जंप Clear Jump बाधा पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखो ? ( 05 MARKS )

इस बाधा में लकड़ी की एक बीम भूमि से 2 1/2 फुट की ऊंचाई पर स्थित होती है। कैडेट्स को इसको बिना छुए, कूदकर पार करना होता है।

    ALL THE BEST

3 thoughts on “NCC OBSTACLE TRAINING NCC B AND C CERTIFICATE EXAM”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *