NCC Field Craft And Battle Craft NCC B and C exam in Hindi

ncc field craft and battle craft

MISSION NCC

MODEL QUESTIONS PAPER – 5

NCC A, B, C CERTIFICATE WRITTEN EXAM- 2022

FIELD & BATTLE CRAFT –  क्षेत्रकला

Q.1 रिक्त स्थानों की पूर्ति करो।    ( 06 MARKS )

  1. कुच के समय ………… शिक्षण के आंख और कान समझे जाते हैं। स्काउट्स
  2. फायर यूनिट कमांडर द्वारा फायर करने या रोकने के आदेश …………. कहलाते हैं।     फायर नियंत्रण आदेश
  3. क्षेत्र संकेत प्राय: ……….. , ……….. या ………… द्वारा दिए जाते हैं। हाथ, सीटी, या शस्त्र

4.एक लक्ष्य को इंगित करते समय ‘आधा बाएं/दाएं’ लगभग………… डिग्री दर्शाता है।     45 डिग्री

5.जब …………. दर्शक की आंखों के सामने होता है तो दूरी अधिक अनुमानित होती है।    सूर्य

6.हमेशा आड़ ( Cover ) के …………. से देखें ना कि इसके ऊपर से। आजू बाजू

Q.2 हाथों द्वारा संकेत लिखो ?   ( 05 MARKS )

  1. तैनाती :- दाहिने हाथ पूरी तरह से सिर के ऊपर बड़ाया और लहराया, हथेली खुली।
  2. आगे बढ़ ( Advance ) :- दाया हाथ पीछे की ओर सीधा करें, हथेली खुली करें और सामने लाएं।
  3. थम Halt :- दाहिना हाथ सिर से ऊपर पूरा उठाएं व हथेली खुली सामने की ओर रखें।
  4. पीछे मूडना  ( Turn About ) :- दाहिना हाथ उठाया और सिर के ऊपर रखा हथेली खुली।
  5. दिशा परिवर्तन Change Direction :- दाया हाथ कंधे की सीध में पूरा सामने की ओर खोले और इसी अवस्था में शरीर को नई दिशा की ओर घुमाएं।
  6. निकट आओ Close :- दाया हाथ सिर से ऊपर उठाएं, मुट्ठी बंद, कोहनी दाई ओर मुड़ी हुई रखें। हाथ गिराकर अपेक्षित स्थान की ओर इशारा करें।
  7. मेरे पीछे चल Follow me :- दाया हाथ कंधे से ऊपर सीधा उठाकर, पीछे से आगे की ओर हिलाएं।

Q.3 Field Defence क्षेत्र रक्षण क्या है क्षेत्र रक्षण के प्रकार लिखो ?  ( 05 MARKS )

क्षेत्र रक्षण का मुख्य उद्देश्य सैनिकों और शस्त्रों को इस प्रकार व्यवस्थित करना है। की शत्रु की गतिविधि और आक्रमण को कारगर तरीके से समाप्त अथवा नियंत्रित किया जा सके।

क्षेत्र रक्षण के प्रकार

  1. त्वरित रक्षण Quick defence
  2. सुविचारित रक्षण Deliberate defence

Q.4 उत्तम क्षेत्र रक्षण के लिए क्या आवश्यकता होती है ? ( 05 MARKS )

  1. उत्तम रक्षण                7.क्षेत्र का चुनाव
  2. पूर्ण सुरक्षा                  8.छिपाव
  3. संचार                       9.जवाबी आक्रमण
  4. गहनता
  5. केंद्रीत शक्ति
  6. वीरान क्षेत्र पर कब्जा

Q.5 उत्तम रक्षण के लिए  प्रभागों का गठन लिखो ?  ( 03 MARKS )

  1. कवरिंग ट्रूप्स
  2. मेन डिफेंस
  3. कवरिंग पेट्रोल्स
  4. मोबाइल ट्रूप्स

Q.6 क्षेत्र अभियांत्रिकी में सम्मिलित विभिन्न गतिविधियां लिखो ? ( 07 MARKS )

  1. बारूदी सुरंगें बिछाना
  2. बारूदी सुरंग तोड़ना/निष्क्रिय करना।
  3. क्षेत्र-रक्षणों का निर्माण करना।
  4. पहाड़ों में मार्गो का निर्माण करना।
  5. सीमावर्ती सड़को का निर्माण व रखरखाव करना।
  6. सेनाओं को, विशेषकर रेगिस्तान में, जल की आपूर्ति करना।
  7. हेलीपैडों का निर्माण करना।
  8. आतंकवाद विरोधी अभियान में बम व अन्य विस्फोटकों का पता लगाना, उन्हें निष्क्रिय करके हटाना और अवरुद्ध मार्ग अथवा सेवा को पुनः खुलवाना।
  9. आवश्यक सेवाओं का रखरखाव करना।
  10. भूकंप, बाढ़, सुनामी, आदि प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत कार्यों में मदद करना।

Q.7 क्षेत्र-अभियांत्रिकी में काम करने वाले मुख्य औजार लिखो ? ( 05 MARKS )

  1. कुल्हाड़ी Axe
  2. बेलचा Shovel
  3. गैंति Entrenching Tool
  4. हथोड़ा Hammer
  5. क्रो बार Crow bar

Q.8 Knots & Lashes गॉठे और गठबंधन से आप क्या समजते हो ?     ( 05 MARKS )

खोदने वाले औजारों के साथ-साथ क्षेत्र अभियांत्रिकी में रस्सी के प्रयोग पर भी बहुत बल दिया जाता है। युद्ध क्षेत्र, आपदा ग्रस्त क्षेत्र, तथा सामान्य जीवन में भी रस्सी का प्रयोग विभिन्न प्रकार से किया जाता है। रस्सी के प्रयोग में सर्वाधिक महत्व उसके द्वारा लगाई जाने वाली गांठ और अन्य वस्तुओं के साथ गठबंधन का है।

सैनिक इनके द्वारा चढ़ाई पर चढ़ना, सीढ़ी बनाना, पूल बनाना, जाल बांधना, राहत कार्य आदि सरलता कर पाते।

Q.9 एक उत्तम गांठ की विशेषताएं लिखो ?   ( 05 MARKS )

  1. गांठ इतनी मजबूत लगनी चाहिए कि वह खिंचाव अथवा दबाव से स्वयं न खुल जाए और न ही अपने स्थान से खिसके।
  2. गांठ जिस उद्देश्य से लगाई जाए, वह उसके अनुरूप और कारगर होनी चाहिए।
  3. उद्देश्य अथवा कार्य पूरा हो जाने पर गांठ को खोलना भी सरल होना चाहिए।

Q.10 कुछ गाठों Knots के नाम लिखो ?     ( 07 MARKS )

  1. अंगूठा गांठ  Thumb Knot
  2. ओवरहैंड गांठ overhand knot
  3. आकृति 8 गांठ figure of eight knot
  4. शीट बैंड  sheet bend
  5. डबल शीट बैंड double sheet bend
  6. क्रॉस ओवर शीट बैंड  cross over sheet bend
  7. रीफ नॉट reef knot
  8. थीफ नोट thief knot
  9. फिशरमैन नॉट fisherman knot
  10. बो लाइन bowline
  11. खुंटा गांठ Clove Hitch
  12. बोट गांठ Boat knot

Q.11 गठबंधन Lashes से आप क्या समजते हो  और  प्रकार लिखो ?    ( 05 MARKS )

दो बल्लियों, बांसो, लट्ठों अथवा फट्टो को परस्पर बांधने के लिए विभिन्न प्रकार की गठबंधनों का प्रयोग किया जाता है।

गठबंधन कुछ मुख्य प्रकार

  1. समानांतर बंधन Shears Lashing
  2. वर्गाकार बंधन square lashing
  3. कैची बंधन Diagonal lashing
  4. अष्टाकार बंधन Figure eight lashes

ALL THE BEST

         

6 thoughts on “NCC Field Craft And Battle Craft NCC B and C exam in Hindi”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *