Ncc Field Craft and Battle Craft NCC B and C Exam

ncc field craft and battle craft

MISSION NCC

MODEL QUESTIONS PAPER – 4

NCC A, B, C CERTIFICATE WRITTEN EXAM- 2022

FIELD & BATTLE CRAFT –  क्षेत्रकला

Q.1 रिक्त स्थानों की पूर्ति करो?   ( 05 MARKS )

  1. सेक्शन फॉरमेशन में दिन के समय एक जवान से दूसरे जवान की न्यूनतम दूरी …….. गज रखते हैं।   20 से 25 गज
  2. दो जवान जो सेक्शन के आगे चलते हैं उन्हें ……… कहते हैं। स्काउट
  3. आक्रमण के बाद …………. की कार्यवाही की जाती है। पुर्नगठन
  4. जब दुश्मन मार के इलाके में टूटी फूटी जमीन में छिप जाए तब ………… फायर ऑर्डर बोला जाता है?     मौके का फायर आर्डर
  5. गश्त (Patrolling) दो प्रकार की ……… और……….. होती है। टोही , बचाव

Q.2 रन कवायद Battle drill से आप क्या समझते हो ? ( 02 MARKS )

यह वह ड्रिल है जिसका उद्देश्य प्रत्येक जवान को यह निश्चित करना होता है कि उसे युद्ध में क्या काम करना है। लड़ाई के मैदान में सेना में गतिशीलता बढ़ाने के लिए इसे चार भागों में बांटा जाता है। इसे ( ROFT ) के भागों में बांटा गया है।

Q.3 रन कवायद की चार मुख्य ग्रुप कोनसे है ?     ( 05 MARKS )

  1. रेकी ग्रुप  Recce group :- इस ग्रुप में प्लाटून कमांडर और एक रनर होता है। इनका कार्य युद्ध स्तर की रेकी करना होता है।
  2. ऑर्डर ग्रुप Order Group :- इस ग्रुप में तीन सेक्शन कमांडर, मोर्टार कमांडर, रॉकेट लॉन्चर कमांडर और रनर होते हैं।
  3. फाइटिंग ग्रुप Fighting group :- इस ग्रुप में प्लाटून मुख्यालय के शेष कर्मी और तीनों सेक्शनओं के जवान होते हैं।
  4. ट्रांसपोर्ट ग्रुप Transport group :- इस ग्रुप में सैन्य परिवहन से संबंधित कर्मी वह जवान होते हैं।

Q.4 संतरी – Sentry से आप क्या समजते हो ?    ( 02 MARKS )

संतरी एक सैनिक जवान होता है। जिसका कार्य किसी स्थान की निगरानी करना और उसमें प्रवेश को नियंत्रित करना है। एक युद्ध इकाई में संतरी की भूमिका अति महत्वपूर्ण होती  प्राय दिन के समय एक संतरी और रात्रि में कई संतरी पहरा देते हैं।

Q.5 एक संतरी को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ? ( 05 MARKS )

  1. अपने ड्यूटी के आरंभ और समाप्ति का समय।
  2. अपनी इकाई और शत्रु इकाई की अधिकतम जानकारी।
  3. चौकशी  (patrolling) का समय
  4. चौकशी का क्षेत्र और उसके प्रसिद्ध भू-चिन्ह
  5. अपना पहचान शब्द ( Password )

Q.6 टोह / गश्त Patrolling किसे कहते है उसके प्रकार लिखो ? ( 05 MARKS )

पैदल चलकर अथवा किसी हल्के वाहन पर घूमते हुए किसी क्षेत्र की निगरानी करने को पेट्रोलिंग कहते हैं। पेट्रोलिंग का उद्देश्य शत्रु विषय में जानकारी प्राप्त करना और शत्रु की पेट्रोलिंग से अपनी सैन्य इकाई का बचाव करना है। युद्ध के समय शत्रु सैनिकों की संख्या, हथियारों आदि की जानकारी का बड़ा महत्व होता है और यह जानकारी प्राय: पेट्रोलिंग द्वारा प्राप्त की जाती है।

पेट्रोलिंग के प्रकार

  1. टोही पेट्रोल Recce petrol
  2. बचाव पेट्रोलProtect to petrol

Q.7 टोही पेट्रोल के कार्य लिखो?   ( 03 MARKS )

  1. दुश्मन की स्थिति, तैयारी और इरादों की जानकारी एकत्र करना।
  2. दुश्मन की पहचान, भौगोलिक और तकनीकी जानकारी एकत्र करना।
  3. दुश्मन की प्रवृत्ति और प्रकृति के विषय में जानकारी एकत्र करना।

Q.8 बचाव पेट्रोल के कार्य लिखो ?      ( 03 MARKS )

  1. दुश्मन के पेट्रोल को अपनी सेना और क्षेत्र की जानकारी एकत्र करने से रोकना।
  2. दुश्मन के आगमन की पूर्व -सूचना भेजना और शत्रु को उलझाएं  रखना।
  3. अस्वामीक भूमि (No Man’s Land ) पर अपना अधिकार बनाए रखना।

Q.9 घात किसे कहते हैं ?   ( 03 MARKS )

गतिमान अथवा ठहरे हुए दुश्मन पर छिपकर अचानक हमला करना घात लगाना कहलाता है।

घास लगाने की कार्यवाही में अचानक हमला करके वहां से तुरंत निकल जाना होता है। घात लगाने की सर्वश्रेष्ठ विधि शत्रु को भ्रमित करना और उस पर हमला करना होती हैं।

Q.10 घात के उद्देश्य लिखो ?    ( 03 MARKS )

  1. गोपनीय जानकारी प्राप्त करना।
  2. शत्रु की संख्या कम करना।
  3. शत्रु को अधिकाधिक परेशान करना।

Q.11 घात के प्रकार लिखो ?   ( 04 MARKS )

  1. अवसर घात / मौके का एंबुश  Opportunity Ambush :- यह बिना किसी विस्तृत योजना से लगाई जाती है।
  2. सुविचारित घात / तैयारी का एंबुश ( Deliberate Ambush) :- यह योजना बनाकर किसी विशेष स्थान पर लगाई जाती है।

Q.12 घात लगाने वाली पार्टी की संरचना लिखो ?  ( 05 MARKS )

  1. स्काउट्स Scouts :- यह वह जवान होते हैं जी ने एक सेक्शन के आगे बढ़ने से पहले टोह लेने के लिए आगे भेजा जाता है। यह प्राय: सेक्शन कमांडर के आंख और कान माने जाते हैं।
  2. कवरिंग पार्टी Covering Party:- इसे फायरिंग पार्टी भी कहते हैं। इसका प्रमुख कार्य कमांडर के आदेश पर घात लगाकर शत्रु को परेशान एवं भ्रमित करना है।
  3. स्टॉप्स Stops :- इनका प्रमुख कार्य घात में फसे शत्रु को निकल भागने से रोकना है।
  4. रिजर्व पार्टी Reserve party :- इनका प्रमुख कार्य शत्रु पर छुपकर आक्रमण करना और कवरिंग पार्टी की फायरिंग के दौरान शत्रु के साजो सामान की तलाशी लेकर सैन्य महत्व की सूचनाएं एकत्र करना है।

Q.13 एंबुश मैं फसने से बचने के लिए कार्यवाही लिखो ? ( 05 MARKS )

  1. अपने सभी साजों सामान सहित घात वाले स्थान को तुरंत छोड़ दे।
  2. जवान परस्पर अधिक फासले पर चलें।
  3. बार-बार एक ही मार्ग पर न चले।
  4. मार्ग में किसी प्रकार की बातचीत अथवा हरकत न करें।
  5. इन सब सावधानियों के रखते हुए भी किसी प्रकार की शत्रु की घात में फस जाए तो आते हुए फायर की दिशा में जवाबी फायर करें और शत्रु की पार्टी का मुकाबला करें।
  6. मुकाबले के समय अपने साजों सामान, विशेषकर गोपनीय साइना दस्तावेजों, मानचित्रों, योजनाओं आदि से संबंधित कागजातों को किसी भी हालत में शत्रु के हाथ न लगने दें।

ALL THE BEST

5 thoughts on “Ncc Field Craft and Battle Craft NCC B and C Exam”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *