Ncc Field Craft and Battle Craft In Hindi pdf

ncc field craft and battle craft pdf

MISSION NCC

MODEL QUESTIONS PAPER – 6

NCC A, B, C CERTIFICATE WRITTEN EXAM- 2022

FIELD & BATTLE CRAFT –  क्षेत्रकला

Q.1 रिक्त स्थानों की पूर्ति करो ?    ( 05 MARKS )

  1. गश्त दो प्रकार की ……………. और………….. होती है। सुरक्षात्मक, टोही
  2. आंख को सबसे अधिक आकर्षित ………… करती है।  हरकत
  3. कम प्रकाश में दूरी………………… आंकी जाती है।     अधिक
  4. सेक्शन औसत …………… की विधि है।   दूरी का अनुमान लगाने
  5. फायर यूनिट कमांडर द्वारा फायर करने और रोकने के आदेश …………. कहलाते हैं।     फायर नियंत्रण आदेश

Q.2 क्षेत्र बाधाओं ( Field Obstacle ) का मुख्य उद्देश्य लिखो ? ( 05 MARKS )

  1. शत्रु का मनोबल कम करना।
  2. उसकी योजना और आक्रमण को छिन्न-भिन्न  करना।
  3. व्यवधान डालकर उसे विलंबित और अव्यवस्थित करना।
  4. शत्रु को अचानक आक्रमण करने का अवसर न देना।
  5. शत्रु को आप के चुने हुए संहार क्षेत्र की ओर जाने पर मजबूर करना।
  6. शत्रु का समय, श्रम और साजो-सामान नष्ट करना।

Q.3 सेक्शन फॉरमेशन के प्रकार लिखो ?       ( 05 MARKS )

  1. सिंगल फाइल फॉरमेशन
  2. फाइल फॉरमेशन
  3. डायमंड फॉरमेशन
  4. एरोहेड फॉरमेशन
  5. स्पीयर हैड फॉरमेशन
  6. एक्सटेंडेड लाइन फॉरमेशन

Q.4 चीजें क्यों दिखाई देती है ?       ( 05 MARKS )

  1. आकार                5.हरकत
  2. चमक                  6.फासला
  3. छाया                  7.विषमता
  4. बनावट

Q.5 सिटी के द्वारा दिए जाने वाले संकेत लिखो ?   ( 05 MARKS )

  1. खतरा होने पर : लंबी व छोटी सिटी रुक-रुककर बारी-बारी बजाएं।
  2. सतर्क करने के लिए : एक बार छोटी सिटी बजाएं
  3. शत्रु विमान आने पर : छोटी सीटी रुक-रुककर बजाएं।
  4. शत्रु विमान जाने पर : 5 सेकंड का अंतराल रखते हुए दो बार लंबी सिटी बजाएं।

Q.6 बारूदी सुरंग ( Mines ) से आप के समझते  है ? (05 MARKS)

क्षेत्ररक्षण करने व शत्रु की घुसपैठ को नाकाम करके उसका सफाया करने में बारूदी सुरंगों का बड़ा महत्व होता है। बारूदी सुरंगे बारूद से भरी हुई पात्र नुमा बम होते हैं जो एक विशेष सीमा से अधिक वजन या दबाव पड़ने से फट जाते हैं। इन्हें भूमि की सतह पर छोटे छोटे गड्ढे खोदकर, छिपाकर लगा दिया जाता है। जब शत्रु स्थान पर पहुंचता है तो यह उसके वजन के दबाव से अपने आप ही फट जाती है और शत्रु का सैनिक, टैंक, तोफ या कोई वाहन जो भी वहां मौजूद होता है, वह तुरंत नष्ट हो जाता है।

Q.7 बारूदी सुरंग बिछाने के मुख्य उद्देश्य लिखो ?    ( 05 MARKS )

  1. शत्रु के हमले में देरी और व्यवधान पैदा करना और उससे अपने रक्षा क्षेत्र में घुसपैठ करने से रोकना।
  2. शत्रु को कुछ विशेष मार्गो व स्थानों का चयन करने पर बाध्य करना जहां उन्हें घेरकर, आसानी से पकड़ा या मारा जा सकें।
  3. शत्रु की पैदल सेना को उसके टैंको को से अलग करना।
  4. मुख्य लक्षण क्षेत्र का निकट से निरीक्षण न करने देना।

Q.8 बारूदी सुरंग के कितने प्रकार होते हैं ?       ( 05 MARKS )

तकनीकी आधार पर बारूदी सुरंग के तीन प्रकार होते हैं।

  1. एंटी पर्सनल माइन :- यह शत्रु के पैदल सैनिकों से सुरक्षा प्रदान करती है। यह 20 पाउंड या अधिक वजन का दबाव पड़ने पर फट जाती है। यह दो प्रकार की होती है।
  2. NMM-14 Mine :- इसका अपना वजन 3.5 औंस होता है। यह 20 पाउंड या अधिक वजन के दबाव से फट जाती है। यह एक ब्लास्ट टाइप की प्लास्टिक माइन है। जिसमें 1 औंस प्लास्टिक विस्फोटक होता है।
  3. M-16 Mine :- इसका अपना वजन 7.5 पाउंड होता है। यह 20 पाउंड या अधिक वजन का दबाव पड़ने से 8 सेकंड में फट जाती है। यह एक फ्रेगमेंटेशन टाइप की माइन है जिसमें 1 पाउंड ज्वलनशील बारूद होता है। इसकी मार 32 गज व्यास के क्षेत्र में होती है।
  4. 2. एंटी टैंक माइन Anti Tank Mine : यह शत्रु के बस्तर बंद हमले में सुरक्षा प्रदान करती है। यह 75 किलोग्राम वजन या अधिक का दबाव पड़ने पर फट जाती है। यह दो प्रकार की होती है।
  1. Mark VHC Mine :- इसका अपना वजन 5 १/२ किलोग्राम होता है। इसका व्यास 8 इंच और ऊंचाई साडे 4 इंच होती है। इसमें 3.8 किलोग्राम बारूद होता है। यह 75 किलोग्राम या अधिक वजन का दबाव पड़ने पर फट जाती है। यह मध्यम टैंक, जीप, ट्रक, तोफ आदि को नष्ट कर सकती है।
  • Non Detachable Mark mine :- इसका अपना वजन 7.5 किलोग्राम होता है। इसमें 6.33 किलोग्राम बारूद होता है। यह 150 किलोग्राम या अधिक वजन के दबाव से फट जाती है। यह बड़े टैंको, तोपों, और भारी वाहनों को भी नष्ट कर सकती है।

3.Mixed Mine :- यो एक मिश्रित प्रकार की माइन होती है। जो एंटी पर्सनल और एंटी टैंक, दोनों ही प्रयोजनों के लिए उपयुक्त है। यह किसी पैदल सैनिक, हल्के अथवा भारी वाहन, तोफ, टैंक, आदि के वजन के दबाव से फट जाती है। इस प्रकार यह पैदल सेना और बख्तरबंद आक्रमण दोनों के लिए कारगर हथियार है।

Q.9 बारूदी सुरंग को बिछाना और बिछाने की विधियाँ लिखो ? ( 05 MARKS )

 बारूदी सुरंगे भूमि में 3-4 इंच की खुदाई करके गड्ढों में सीधी रख दी जाती है। और गड्ढों को मिट्टी से ढक दिया जाता है। जिस क्षेत्र में इन्हें बिछाया जाता है उसे माइंडफील्ड कहते हैं।

 बारूदी सुरंगे बिछाने के दो मुख्य विधियां

1.पट्टी विधि Strip Method : इस विधि में प्राय एक मध्य रेखा के दोनों और समान दूरी पर (1 गज ) पर माइंस बिछाई जाती है।

2. बिखराव विधि Scattered Method : इस विधि में प्राय बिना किसी नापतोल के, माइंस बेतरतीब बिछाई जाती है।

Q.10 बारूदी सुरंग बिछाने वाली पार्टियों के प्रकार लिखो ? ( 05 MARKS )

     1. रेकी पार्टी

     2. सेटिंग आउट पार्टी

     3. मार्किंग पार्टी

     4. कैरिंग पार्टी

    5. माइन लेइंग पार्टी

   6. एंटी पर्सनल पार्टी

   7.एंटी टैंक पार्टी

Q.11 बारूदी सुरंग हटाने वाली पार्टियों के प्रकार लिखो ? ( 05 MARKS )

  1. सेटिंग आउट पार्टी setting out party
  2. बेसिक ब्रिचिंग पार्टी Basic Breaching party
  3. पुलिंग पार्टी Pulling party
  4. रिपेयर पार्टी Repair Party
  5. मार्किंग पार्टी Marking party

Q.12 बारूदी सुरंग हटाने की मुख्य विधियां लिखो ? ( 05 MARKS )

बारूदी सुरंग हटाना बहुत ही विषम कार्य है। भूमि के भीतर छिपी हुई सुरंग को ढूंढना, निकालना, निष्क्रिय करनाअथवा उन्हें विस्पोट द्वारा नष्ट करना बहुत ही कठिन कार्य है।ऐसे में किसी छिपी हुई माइन पर पांव पड़ने से उसके फट जाने का खतरा बराबर बना रहता है।यह कार्य माइन हटाने वाली पार्टियों के विभिन्न अंगों द्वारा आपसी समन्वय और अत्यंत सावधानी के साथ किया जाता है।

माइन हटाने वाली मुख्य विधियां

  1. मशीन द्वारा माइन खोजना हटाना
  2. हाथों से माइंन खोजना को हटाना
  3. माइंन को खोज कर उसमें सुरक्षित तरीके से विस्फोट करवाना

ALL THE BEST

14 thoughts on “Ncc Field Craft and Battle Craft In Hindi pdf”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *