NCC Field Craft and Battle Craft In Hindi B and C Exam 2022

field craft ncc battle craft ncc

MISSION NCC

MODEL QUESTIONS PAPER – 3

NCC A, B, C CERTIFICATE WRITTEN EXAM- 2022

FIELD & BATTLE CRAFT –  क्षेत्रकला

Q.1 रिक्त स्थानों की पूर्ति करो ?  ( 05 MARKS )

  1. सिग्नल समझ लिया का संकेत ……….. करके करते हैं। सेल्यूट करें
  2. कम प्रकाश में दूरी ………… आंकी जाती हैं।     अधिक
  3. अग्र भूमि ( Foreground ) ………. गज तक मानी जाती है। 300 गज
  4. आंख को सबसे अधिक आकर्षित…………. करती है।   हरकत
  5. निकट की वस्तुयें की अपेक्षा Object बड़ा हो तो दूरी …………. आंकी जाती है। कम

Q.2 फायर नियंत्रण आदेश का क्रम लिखो ?   ( 05 MARKS )

  1. G ( Group )  : फायरिंग ग्रुप का नाम
  2. R ( Range )  : फायरिंग की रेंज
  3. I ( Indication of Target )  : लक्ष्य का संकेत
  4. T ( Type of Fire ) : फायरिंग का प्रकार

Q.3 फायर नियंत्रण आदेशों के प्रकार लिखो ?  ( 05 MARKS )

  1. मौका मिलने पर फायर :- यह फायर आदेश तब दिया जाता है जब शत्रु छिपा हुआ हो और फायर यूनिट कमांडर उसे देख नहीं पा रहा हो।
  2. तैयारी से फायर :- यह फायर आदेश शत्रु की हरकत दिखाई देने पर दिया जाता है।
  3. ब्रीफ फायर :- यह फायर आदेश तब दिया जाता है जब शत्रु दाएं/बायें भागता अथवा हमला करता है।
  4. पूरा फायर:- यह फायर आदेश तब दिया जाता है जब शत्रु आप की रेंज में आ जाता है।

Q.4 फायर नियंत्रण आदेश में रखी जाने वाली सावधानियां लिखो ? ( 05 MARKS )

  1. आदेश संक्षिप्त और स्पष्ट होना चाहिए।
  2. आदेश इतने जोर से बोले जाएं कि सभी जवान सुन सकें।
  3. आदेश हुक्म की तर्ज पर दिए जाने चाहिए।
  4. प्रत्येक आदेश के बाद कुछ विराम दें जिससे सभी जवान उन्हें सरल एवं उचित रूप में समझ सके।

Q.5 फायर पोजीशन के चुनाव में रखी जाने वाली सावधानियां लिखो ?    ( 05 MARKS )

  1. आदर्श फायर पोजीशन शत्रु की दृष्टि से आड़ ( Cover ) प्रदान करती है।
  2. यह शत्रु की गोलीबारी से भी आड़ प्रदान करती है।
  3. यह निगरानी वाली भूमि और लक्ष्य का सही दृश्य दिखाती है।
  4. यह हथियारों के प्रयोग के लिए पर्याप्त स्थान प्रदान करती है।
  5. इसकी प्रवेश और निकासी आड़ में होती है।
  6. इससे आगे बढ़ना सरल होता है।

Q.6 चालें ( Movements ) किसे कहते हैं चालें के प्रकार लिखो ? ( 05 MARKS )

युद्ध के समय शत्रु की निगरानी से बचने के लिए सैनिक कई प्रकार की चालो का प्रयोग करते हैं। प्रत्येक सैनिकों को भूमि के सही उपयोग और अवसर के अनुरूप चाल में चलने की जानकारी होना अति महत्वपूर्ण है।

चालें के प्रकार

  1. शस्त्र रहित चालें
  2. शस्त्र सहित चालें

Q.7 शस्त्र रहित चालें के नाम लिखो ?    ( 05 MARKS )

  1. बंदर की तरह चलना
  2. चीते की तरह चलना
  3. लुढ़कना
  4. पेट के बल रेंगना
  5. बिल्ली के बच्चे की तरह रेंगना।
  6. सामान्य रूप से चलना
  7. बिल्ली की तरह चलना

Q.8 शस्त्र सहित चालें के नाम लिखो ?     ( 05 MARKS )

  1. प्रेत की चाल
  2. बंदर की चाल
  3. चीते की चाल
  4. लूढ़कना
  5. मध्यम चाल

Q.9 चालें चलते हुए रखी जाने वाली सावधानियां लिखो ? ( 08 MARKS )

  1. प्राकृतिक छलावरण का प्रयोग करते हुए आड़ में चले।
  2. पूरे समय आगे न बढ़ते रहे, बीच बीच में रुक कर देखें और सुनें।
  3. अपने सामने और दाएं बाएं भी देखते रहें।
  4. रेंगने में चाल धीमी और दृष्टि बाधित हो जाती है अतः आवश्यक होने पर ही ऐसा करें।
  5. चलते समय भी प्रयोग के लिए शस्त्र तैयार रखें।
  6. पूरी सावधानी से शत्रु के प्रति निगाह चौकन्नी रखें।
  7. छोटे गड्ढों को तेजी से पार करें।
  8. गोली लगने पर रेंगकर एक और हो जाए।
  9. हमेशा एक वैकल्पिक मार्ग भी सोच रखें।
  10. पक्षियों, जानवरों आदि का न छेड़े।

Q.10 क्षेत्र संकेत क्या है और कितने प्रकार के होते हैं ? ( 05 MARKS )

युद्ध के मैदान में प्राय: विभिन्न संकेत बोल कर देने के स्थान पर बिना आवाज किए अथवा सांकेतिक पक्षियों की बोली में या सिटी बजाकर किए जाते हैं। बे आवाज संकेत देने पर आप शत्रु का ध्यान अपनी और आकर्षित किए बिना अपनी बात कह सकते हैं और यदि युद्ध छिड़ चुका हो तो उसके शोर में ध्वनि संकेत पहुंचाना प्रायः कठिन होता है।

क्षेत्र संकेत के प्रकार

  1. हाथों द्वारा संकेत
  2. शस्त्रों द्वारा संकेत
  3. सिटी द्वारा संकेत।

ALL THE BEST

11 thoughts on “NCC Field Craft and Battle Craft In Hindi B and C Exam 2022”

  1. SIR
    I am Hasnain khan .s/o .safayad Khan
    Vill- kewali,p.o- churi,p.s- chandauti,dist- gaya
    State – Bihar .pin coad -823002.SIR ham NCC
    B,C dono kiye hai or M.A. TAK KI padai kiye hai par ghar halat ke karan job nhi liye hai sir to help kijiye sir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *