Ncc Field Craft and Battle Craft 2022, Field Craft and Battle Craft NCC

field craft and battle craft

MISSION NCC

MODEL QUESTIONS PAPER – 2

NCC A, B, C CERTIFICATE WRITTEN EXAM- 2022

FIELD & BATTLE CRAFT –  क्षेत्रकला

Q.1 रिक्त स्थानों की पूर्ति करो ?  ( 05 MARKS )

  1. फासले  का अनुमान लगाते समय ………. और……….. असर डालता है।  जमीनी बनावट, मौसम
  2. अटैक के दौरान इन्फंट्री का बेसिक टेक ……….. और …… होता है।  फायर, मूव
  3. फायर आर्डर ……….. प्रकार की होती है।    तीन प्रकार
  4. बेना कूलर की मदद से………. डिग्री तक मापा जा सकता है। 4 डिग्री
  5. 100 मीटर में साधारणतः …………. कदम होते हैं।    120 कदम

Q.2 छलावरण एवं छिपाव किसे कहा जाता है?      ( 05 MARKS )

  1. छलावरण :- यह कृत्रिम वस्तुओं के प्रयोग द्वारा छिपने की कला है।
  2. छिपाव :- यह प्राकृतिक दृश्यों व आकृतियों की मदद से शत्रु की दृष्टि और गोलीबारी से छिपने की कला है।

Q.3 किन किन कारणों से आप शत्रु की दृष्टि में आ सकते हो ? ( 05 MARKS )

  1. आकार                    6.छायाचित्र
  2. परस्पर दूरी              7.चमक
  3. विषमता                   8.सतह
  4. छाया                      9.स्थिति
  5. हरकत                   10.ध्वनि, शोर

Q.4 उत्तम छलावरण व छिपाव के सिद्धांत लिखो ?  ( 05 MARKS )

  1. चमक और आकृति कुछ छिपाएं।
  2. आकाशीय रेखा न बिगाड़े।
  3. छाया का उपयोग करें।
  4. हरकत धीमे धीमे करें
  5. प्राकृतिक रंगों और परिवेश से मेल रखें।
  6. अनावश्यक हरकत न करें
  7. पानी में परछाई न पड़ने दें।
  8. छलावरण की वस्तुएं समय और परिस्थिति के अनुसार बदल दे।

Q.5 बनावट के आधार पर भूमि के कितने प्रकार होते हैं? ( 05 MARKS )

  1. उबड़-खाबड़ भूमि
  2. मृत भूमि
  3. समतल भूमि
  4. उच्च भूमि
  5. निची भूमि
  6. ढलावदार भूमि

Q.6 भूमि के प्रयोग में होने वाली सामान्य असावधानियां के बारे में लिखो?   ( 06 MARKS )

  1. जवानों द्वारा कहीं टोही कार्य के समय ओट की बजाय असावधानीवश खुले स्थान पर मानचित्र आदि फैलाना।
  2. शत्रु की निगरानी वाले स्थान पर अचानक हलचल करना।
  3. अलग-थलग पेड़ों, झाड़ियों या झोपड़ीयों जैसे सुस्पष्ट भू-चिन्हों का प्रयोग करना।
  4. जवानों को सड़कों, क्रॉसिंग अथवा अन्य मानचित्र महत्व के स्थानों के निकट ठहरना जो प्राय: शत्रु की निगरानी में रहते हैं।
  5. मार्ग में जवानों द्वारा अनुशासनहीनता करना जिससे वो शत्रु की दृष्टि में पड़ सकते हैं।
  6. शत्रु की आकाशीय निगरानी से बचाव में  असावधानी अथवा विफलता।

Q.7 सरल लक्ष्यों की पहचान का संकेत की विधियां लिखो ? ( 05 MARKS )

  1. नाम द्वारा
  2. सामान्य दिशा द्वारा
  3. पिछले लक्ष्य द्वारा
  4. वर्णन द्वारा
  5. दिशा/रेंज या दोनों द्वारा

Q.8 कठिन लक्ष्यों की पहचान का संकेत की विधियां लिखो ? ( 04 MARKS )

  1. संदर्भ बिंदु विधि द्वारा
  2. सामान्य दिशा रेखा द्वारा
  3. घड़ी की सुई द्वारा
  4. डिग्री विधि द्वारा

Q.9 हाथ की मदद से कम से कम और अधिक से अधिक कितना डिग्री तक माप सकते हैं ?  ( 02 MARKS )

3 डिग्री से 19 डिग्री तक हाथ की मदद से माप सकते हैं।

Q.10 फायर आर्डर के प्रकार लिखो ?  ( 06 MARKS )

फायर आर्डर के तीन प्रकार होते हैं।

  1. योजना आदेश ( Plan Order )  :- यह सेना के उच्च अधिकारियों द्वारा फायरिंग की योजना बनाने वाले अधिकारियों को दिया जाता है।
  2. फायर निर्देश आदेश ( Fire Direction Order ) :-  यह सैन्य अधिकारियों द्वारा फायर यूनिट कमांडरों को दिए जाते हैं।
  3. फायर नियंत्रण आदेश ( Fire Control Order ) :-   यह फायरिंग संबंधी आदेश फायर यूनिट कमांडरों द्वारा अपनी यूनिट के जवानों को दिए जाते हैं।

Q.11 फायर के कितने प्रकार होते हैं ?     ( 05 MARKS )

फायर के दो प्रकार होते।

  1. सकेंद्रित फायर ( Concentrated Fire ) :-किसी निश्चित स्थान की ओर केंद्रित करते हुए फायरिंग यूनिट द्वारा फायर किए जाने को सकेंद्रित फायर कहते हैं।
  2. वितरित फायर ( Distributed Fire ) :- जब सामने बड़ी संख्या में शत्रु मौजूद हो तो लक्ष्य की रैंक में फैला कर फायर किया जाता है जिससे अधिकाधिक शत्रु सैनिकों को निशाना बनाया जा सके।

ALL THE BEST

9 thoughts on “Ncc Field Craft and Battle Craft 2022, Field Craft and Battle Craft NCC”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *