NCC DISASTER MANAGEMENT NCC B & C CERTIFICATE EXAM 2022

ncc disaster management

MISSION NCC

MODEL QUESTIONS PAPER – 3

NCC A, B, C CERTIFICATE WRITTEN EXAM- 2022

DISASTER MANAGEMENT – आपदा प्रबंधन

Q.1 रिक्त स्थानों की पूर्ति करो।      ( 05 MARKS )

  1. बम विस्फोट……………. आपदा है।        मानव कृत
  2. राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा कॉलेज………….. स्थित है| नागपुर
  3. नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट ………….. स्थित है।    दिल्ली
  4. भूकंप एक ……………… आपदा है।                    प्राकृतिक
  5. जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन का अध्यक्ष …………. होता है। जिलाधीश

Q.2 भूकंप से बचाव के उपाय लिखो।     ( 05 MARKS )

  1. घबराए नहीं, शांत रहे वह औरों को भी शांत रखें।
  2. दरवाजे की ओर ना दौड़े, वह भीड न लगाएं।
  3. लिफ्ट का प्रयोग न करें, सीढीओ से उतरें।
  4. खिड़कियों, दर्पणों, शीशों, चिमनीओ व हल्के फर्नीचर से दूर रहे।
  5. किसी मजबूत लेंटर की छत के नीचे,कमरे के कोने में अथवा मजबूत मेज अथवा पलंग के नीचे शरण ले।

Q.3 बाढ़ से बचाव के उपाय लिखो ?    ( 05 MARKS )

  1. नई जानकारी के लिए ट्रांजिस्टर, रेडियो अथवा टेलीविजन चालू रखें।
  2. यदि बाढ़ का पानी घर में घुसने लगे तो सभी विद्युत उपकरण बंद कर दे।
  3. सभी वाहनों, जानवरों, कीमती साजो सामान को सुरक्षित स्थान पर भेज दें।
  4. सभी रासायनिक पदार्थों व कीटनाशकों आदि को पानी से दूर रखें।
  5. यदि घर छोड़कर निकलना पड़े तो बिजली व गैस आदी बंद कर दें।
  6. खाने-पीने का सामान व दवाओं को साथ ले ले।
  7. डूबने से बचाव के लिए रस्सी रबर की ट्यूब आदि साथ रखें।
  8. बाढ़ के पानी में बिना विशेष कारण के न घूमे।

Q.4 विभिन्न परिस्थितियों में हवाई हमले से बचाव के उपाय लिखो ? ( 05 MARKS )

  1. खाइयों में :- 8-10 फुट लंबी तथा 2-4 फुट गहरी जेड Z आकार की खाई पहले से खोदकर रखें और चेतावनी मिलने पर उसमें आश्रय ले।
  2. खुले मैदान में :- यदि आप हमले के समय खुले मैदान में हैं तो अपने दांतो के बीच रुमाल गोल करके फसा ले और सिर नीचे की ओर करके पेट के बल लेट जाए।
  3. वाहन में :-   यदि हमले के समय आप किसी वाहन में हैं, तो तुरंत वाहन को एक तरफ खड़ा करें, चाबी लगी रहने दे तथा तुरंत निकट के खुले स्थान या अन्य स्थान पर आश्रय ले।
  4. भवन में :-  यदि हमले के समय आप किसी भवन में हैं, तो नीचे की मंजिल, जीने के नीचे, पलंग अथवा मेज के नीचे शरण ले। भवन की बिजली व अन्य रोशनी आवश्य बंद कर दे।
  5. रेल में :-     यदि हमले के समय रेल में यात्रा कर रहे हो, तो रोशनी बुझा दे और सीट के नीचे छिप जाए।
  6. सिनेमा में :-  यदि हमले के समय किसी सिनेमा हॉल आदि में है, तो अपनी सीट पर बैठे रहे। दरवाजों पर भीड़ न लगाएं।

Q.5 चक्रवात या सुनामी से बचाव के उपाय लिखिए ? (05 MARKS)

  1. सूचना के लिए रेडियो, ट्रांजिस्टर अथवा टेलीविजन चालू रखें।
  2. यदि खुले स्थान पर है तो तुरंत आश्रय ढूंढे।
  3. यदि घर या दफ्तर में है तो उसके सबसे मजबूत भाग में रहे।
  4. यदि तूफान से छत हिलने लगे तो खिड़कियां खोल दे।
  5. चक्रवात में अंतराल के समय बाहर न निकले।
  6. यदि समुद्री तट के निकट रहते हैं। तो बाढ़ से बचने के उपायों का भी ध्यान रखें।

Q.6 यातायात पुलिस ( Traffic Police ) के कार्य लिखो ? ( 05 MARKS )

  1. यातायात का प्रबंध तथा विनियमन करना।
  2. सड़कों को विशिष्ट व्यक्तियों की आवाजाही, मरम्मत आदि के लिए खोलना/ बंद करना।
  3. वाहनों के परमिट, स्वामित्व, बीमा तथा प्रदूषण आदि के दस्तावेजों की जांच करना।
  4. सड़कों पर संकेतों के सही अंकन व स्थापना सुनिश्चित करना।
  5. वाहनों को सीमा से अधिक सवारी/ माल ढोने से रोकना।
  6. मुख्य सड़कों/राजमार्गों पर वाहनों द्वारा गश्त लगाना।
  7. सड़कों के चौराहों, एकल मार्गो, वह चेक पोस्टों का संचालन करना।
  8. पीसीआर तथा रिकवरी वाहनों का संचालन करना।
  9. सामान्य नागरिकों को सड़क सुरक्षा के नियम समझाना।
  10. चालकों के लाइसेंस, सीट बेल्ट, हेलमेट आदि संबंधी जांच करना।

Q.7 यदि गाड़ी में हो तो भूकंप से बचाव के उपाय लिखो ? ( 05 MARKS )

  1. गाड़ी को आसपास के खुले स्थान पर धीरे से रोके।
  2. गाड़ी में सावधानी से बैठे रहे।
  3. खुले मैदान में शरण ले, खड़े न रहे, बैठ जाए।

Q.8 भूकंप के बाद के उपाय लिखो ?    ( 05 MARKS )

  1. ट्रांजिस्टर अथवा रेडियो खोले तथा निर्देश व जानकारी सुने।
  2. समुद्री तट नदियों के किनारों से दूर रहे, कोई बड़ी लहर उठ सकती हैं।
  3. सावधान रहें, भूकंप के बाद के झटके कुछ अंतराल के बाद पुनः लग सकते हैं।

 Q.9 आपदा के समय एनसीसी कैडेट यातायात नियंत्रण में कैसी मदद कर सकती हैं ?  ( 05 MARKS )

  1. आपदा कि स्थिति से सुगमता से निपटना।
  2. पर्याप्त यातायात सुरक्षा प्रदान करना।
  3. आपदा ग्रस्त लोगों की निकासी करवाना।
  4. घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाना।
  5. आपदा क्षेत्र पर भीड़ नियंत्रण करना।
  6. अग्निशमन दल, चिकित्सा दल वह अन्य कर्मियों की मदद करना
  7. विभिन्न आपदा राहत दलों को आपदा स्थल तक पहुंचने में मदद करना।
  8. तमाशबीनों और अनावश्यक लोगों के वाहनों के जमावड़े पर नियंत्रण करना।
  9. अफ़रा-तफ़री के कारण होने वाले झगड़ों व दुर्घटनाओं को रोकना।

Q.10 भूकंप आ जाने के बाद एनसीसी कैडेट की भूमिका लिखो ? ( 05 MARKS )

  1. आपदा क्षेत्र में फंसे लोगों को खोजना हो निकालना।
  2. क्षतिग्रस्त भवनों से संपत्ति को निकालना।
  3. राहत सामग्री का वितरण करना।
  4. राहत भंडार, भोजन में पानी की व्यवस्था में समन्वय में करना।
  5. अनिवार्य सेवाओं के यंत्रों की मरम्मत करके उन्हें बहाल करना जिस से बचाव और राहत के कार्य सुचारू रूप से चल सके।
  6. प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों की स्थापना व संचालन करना।
  7. आस पड़ोस में लोगों को प्रेरित करने वाले अभियान चलाना।
  8. अस्पतालों में अनुशासन व सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग।

Q.11 शराब पीकर वाहन चलाने के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय लिखो ?    ( 05 MARKS )

  1. शराब पीकर कदापि वाहन न चलाएं वह अन्य लोगों को भी यह समझाएं।
  2. यदि किसी को नशे में वाहन चलाते देखे तो पुलिस को सूचित करें।
  3. वर्तमान कानून में बदलाव करके कड़ी सजा का प्रावधान करना।
  4. पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान व जागरूकता अभियान चलाना।
  5. यदि ऐसी किसी पार्टी आदि में जाना अनिवार्य हो तो किसी ड्राइवर अथवा मित्र को वाहन चलाने के लिए साथ रखें या टैक्सी आदि का प्रयोग करें।

        ALL THE BEST

One thought on “NCC DISASTER MANAGEMENT NCC B & C CERTIFICATE EXAM 2022”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *