NCC B Certificate Written Exam PDF 2023 | NCC B Certificate Paper in Hindi PDF

NCC B & c EXAM

CERTIFICATE ‘B’ & ‘C ’ EXAMINATION – 2023

MODEL QUESTION PAPER
SENIOR DIVISION & SENIOR WING

COMMON SUBJECT
TIME – 3 Hours TOTAL MARKS-245

PAPER – I : DRILL ( 30 MARKS )

Q.1 ड्रिल की बुरी आदतें क्या है ?

  1. अनावश्यक हरकत करना
  2. आंख का घुमाना
  3. पांव का घसीट कर चलना।
  4. एडीओ का टकराना।
  5. बूट में उंगलियों का हरकत देना।
  6. ड्रिल के दौरान आपस में बातचीत करना।

Q.2 ड्रील किसे कहते हैं ?

किसी प्रोसीजर को क्रमवार उचित तरीके से अनुकरण करने की कार्यवाही को ड्रिल कहते हैं।
ड्रील के दो प्रकार होते हैं।
ओपन ड्रिल और क्लोज ड्रिल

Q.3 अच्छे वर्ड्स ऑफ कमांड की क्या विशेषता है ?

  1. वर्ड्स ऑफ कमांड स्पष्ट होना चाहिए।
  2. उचित आवाज में हो।
  3. चेतावनी व कार्यकारी वर्ड्स ऑफ कमांड में सही समन्वय होना चाहिए।

Q.4 सावधान की स्थिति में किन बातों पर ध्यान रखा जाता है ?

  1. शरीर एकदम सीधा, स्थिर तथा किंतु अकड़ा हुआ न हो।
  2. सिर ऊपर हो।
  3. आंखें एकदम सामने सीधे देखते हुए स्थिर हो।
  4. थोड़ी सीधी खड़ी, गर्दन सीधी कॉलर को भरते हुए हो।
  5. कंधे वर्गाकार और नींचे की ओर खींचे हुए हो।
  6. सीना उठा हुआ हो।
  7. दोनों ऐडी मिली हुई वह पंजे परस्पर 30° के कोण पर हो।
  1. PAPER – II : WEAPON TRAINING ( 35 MARKS )

Q.5 फुल फॉर्म लिखो ?

  1. SLR SELF LOADING RIFLE
  2. LMG LIGHT MACHINE GUN
  3. INSAS INDIAN SMALL ARM SYSTEM
  4. MPI MEAN POINT OF IMPACT
  5. CQB CLOSE QUARTER BATTLE

Q.6 राइफल से फायर कितनी पोजीशन से कर सकते हैं?

  1. खड़े होकर 3. बैठकर
  2. घुटनों के बल बैठकर 4. लेटकर

Q.7 MPI क्या है ?
एक फायरिंग ग्रुप के एक ही लक्ष्य और निशाने पर चलाए गए राउंड्स के द्वारा बने क्षेत्र का केंद्र बिंदु ‘औसत टकराव बिंदु’ ( Mean Point of Impact ) कहलाता है।


PAPER – III : MISCELLANEOUS ( 200 MARKS )

THE NCC ( 05 MARKS )

Q.8 एनसीसी में कौन-कौन से कैंप होते हैं ?

  1. वार्षिक प्रशिक्षण शिविर
  2. केंद्र आयोजित शिविर
  3. नेतृत्व शिविर
  4. वायुसैनिक शिविर
  5. नौसैनिक शिविर
  6. राक क्लाइम्बिंग शिविर
  7. राष्ट्रीय एकता शिविर
  8. थल सैनिक शिविर
  9. गणतंत्र दिवस शिविर
  10. प्रधानमंत्री की रैली

Q.9 एनसीसी प्रशिक्षण से कैडेट्स को क्या लाभ होते हैं ?

  1. एनसीसी के प्रशिक्षण से छात्रों में समाज सेवा, मिलजुल कर कार्य करने की भावना, नेतृत्व, अनुशासन तथा आत्मविश्वास का विकास होता है।
  2. कैडेट्स में राष्ट्र सेवा की चित्तवृत्ति जागृत होती है।
  3. कैडेट्स को शिविर के दौरान महत्वपूर्ण ऐतिहासिक औद्योगिक तथा सामुदायिक केंद्र का भ्रमण करने का अवसर प्राप्त होता है।
  4. कैडेट्स में साहसिक कार्य की क्षमता विकसित होती है।

NATIONAL INTEGRATION AND AWARENESS
( 30 MARKS )

Q.10 निम्नलिखित व्यक्तियों के समाधि स्थल के नाम लिखो ?

  1. महात्मा गांधी राजघाट
  2. जवाहरलाल नेहरू शांतिवन
  3. लाल बहादुर शास्त्री विजय घाट
  4. इंदिरा गांधी शक्ति स्थल
  5. राजीव गांधी वीर भूमि

Q.11 निम्नलिखित शहर किस नदियों के तट पर बसे हुए हैं ?

  1. दिल्ली यमुना
  2. नासिक गोदावरी
  3. क्षिप्रा उज्जैन
  4. ताप्ती सूरत
  5. झेलम श्रीनगर

Q.12 निम्नलिखित में से उनके मनाए जाने वाले दिन बताएं ?

  1. थल सेना दिवस 15 जनवरी
  2. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च
  3. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून
  4. राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर
  5. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी

Q.13 राष्ट्र निर्माण के प्रमुख आधार लिखो ?

  1. भौगोलिक एकता 6.धार्मिक एकता
  2. ऐतिहासिक एकता 7.जातीय एकता
  3. राजनीतिक एकता 8.आर्थिक हित
  4. सामाजिक सांस्कृतिक एकता 9.राजनीतिक चेतना
  5. मानसिक एकता
  6. Q.14 राष्ट्रीय एकता के 3 नारे लिखो ?
    1. 1.आओ मिलकर बढ़ाएं राष्ट्रीय एकता को सब लोग, ताकि देश में तरक्की का हो सके उपयोग।’
    2. राष्ट्रीय एकता है देश की तरक्की का आधार, इसके बिना है सब बेकार।
    3. राष्ट्रीय एकता है भारत की रीढ़ इसके बिना है देश शक्ति क्षीण।

PERSONALITY DEVELOPMENT AND LEADERSHIP
( 65 MARKS )

Q.15 दैनिक जीवन में पालन किए जाने वाले नैतिक मूल्यों के बारे में लिखो ?

  1. ईमानदारी 7.निष्पक्षता
  2. समग्रता 8.समानता
  3. पवित्रता 9.आत्मविश्वास
  4. अनुशासन 10.मदद
  5. नि:स्वार्थता 11.सम्मान
  6. निष्ठा

Q.16 प्रेरणा ( Motivation ) क्या है ?

प्रेरणा व्यक्ति कि वह अंतरर्निहीत शक्ति है, जो व्यक्ति को क्रिया करने के लिए प्रेरणा देती है। व्यवहार से ही प्रेरणा का अनुमान लगाया जा सकता है। प्रेरणा व्यक्ति के व्यवहार में उद्देश्य की दशा निर्धारित कर देती है।

Q.17 शिष्टाचार के प्रकार लिखो ?

  1. सामाजिक शिष्टाचार 5.व्यवसाय शिष्टाचार
  2. भोजन शिष्टाचार 6.संस्थान शिष्टाचार
  3. स्नानघर शिष्टाचार 7.भेंट शिष्टाचार
  4. टेलीफोन शिष्टाचार 8.पार्टी शिष्टाचार

Q.18 मनोवृति क्या है ? मनोवृति के प्रकार लिखो ?

मनोवृत्ति को आपके निजी वातावरण के लोगों, वस्तुओं, घटनाओं, गतिविधियों, विचारों अथवा किसी अन्य बात के सकारात्मक अथवा नकारात्मक मूल्यांकन द्वारा परिभाषित किया जा सकता है।
मनोवृति के प्रकार

  1. नकारात्मक मनोवृति 5.विवेकपूर्ण मनोवृति
  2. सकारात्मक मनोवृति 6.वैयक्तिक मनोवृति
  3. तटस्थ मनोवृति 7.सामाजिक मनोवृति
  4. विद्रोही मनोवृत्ति

Q.19 दल क्या है? दल के प्रकार लिखो ?

दो या अधिक परस्पर निर्भर व्यक्ति जो परिणामों की साझा जिम्मेदारी उठाएं, और जो स्वयं तथा अन्य लोगों द्वारा एक बड़ी सामाजिक व्यवस्था में एक अक्षुण्ण सामाजिक इकाई माने जाते हो, एक दल अथवा टीम कहलाते हैं।

दल के प्रकार

  1. कार्यात्मक दल 3. पार-कार्यात्मक दल
  2. समस्या समाधान दल 4. स्व प्रबंधित दल

Q.20 शिष्टाचार की आवश्यकता क्यों होती है ?

  1. आपको एक सुसंस्कृत व्यक्ति बनाता है।
  2. आपको समाज में उत्तम व्यवहार करना सिखाता है।
  3. एक चिरस्थाई प्रभाव के लिए अनिवार्य है।
  4. आपके व्यक्तित्व तथा परवरिश के विषय में दर्शाता है।
  5. आपको समाज में सम्मान और प्रशंसा प्राप्त करवाता है।
  6. लोगों में आपके लिए विश्वास व निष्ठा को मजबूत करता है।
  7. इसके द्वारा आप जिम्मेदार प्रतीत होते हो।

Q.21 आदर्श नागरिक के गुण लिखो ?

  1. बुद्धि 5.कर्तव्य परायणता
  2. आत्म संयम 6.मताधिकार का उचित प्रयोग
  3. जागरूकता 8.निस्वार्थ होना
  4. उत्तम स्वास्थ्य। 9.सुशिक्षा

Q.22 भारत में नागरिकता प्राप्त करने के तरीके लिखो ?

  1. जन्म से 4. राष्ट्रीयता से
  2. वंश से 5. पंजीकरण से
  3. आप्रवास से

DISASTER MANAGEMENT ( 15 MARKS )

Q.23 नागरिक सुरक्षा सेवाओं के प्रकार लिखो ?

  1. मुख्यालय सेवा 7.बचाव सेवा
  2. वार्डन सेवा 8.प्रशिक्षण सेवा
  3. अग्निशमन सेवा 9.परिवहन सेवा
  4. आपूर्ति सेवा 10.संचार सेवा
  5. कल्याण सेवा 11.आकस्मिक सेवा
  6. निस्तारण सेवा 12. शव निपटान सेवा

Q.24 आपदा के प्रकार लिखो ?

  1. प्राकृतिक आपदाएं :- तूफान, चक्रवात, बवंडर, समुद्री तूफान, बाढ़, बादल फटना, भारी बारिश, भारी हिमपात, सुखा गिरना, भूकंप , सुनामी, हिमस्खलन, भूस्खलन, ज्वालामुखी विस्फोट
  2. मानव रचित आपदाएं :- यातायात दुर्घटनाएं, गैस रिसाव, रोड दुर्घटना, वायुयान दुर्घटना, विस्फोट, तोड़फोड़, भवनों की आंग, गोलीबारी, बम विस्फोट, प्रदूषण जल, रासायनिक व परमाणु युद्ध।

Q.25 आग बुझाने के कौन-कौन से उपकरण है ?

  1. सोडा अम्ल का उपकरण 6.पानी
  2. फोम टाइप उपकरण 7.रेत
  3. स्ट्रीप पंप 8.कुल्हाड़ी
  4. फायर बीटर / हुक 9.बेलचा
  5. कनस्तर / बाल्टी

SOCIAL AWARENESS AND COMMUNITY DEVELOPMENT

( 30 MARKS )

Q.26 डिजिटल इंडिया प्रोग्राम क्या है ?

डिजिटल इंडिया प्रोग्राम भारत को डिजिटल तौर पर सशक्त बनाने के लिए शुरू किया गया कार्यक्रम है। इस अभियान के तहत शिक्षा, अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी दफ्तरों को गांव से देश की राजधानी से जोड़ा जाएगा जिसके लिए 2019 तक 2.5 लाख गांव में ब्रॉडबैंड सेवा उपलब्ध होगा। जिसके माध्यम से आम आदमी सरकार से प्रत्यक्ष तौर पर जुड़ेगा।

Q.27 रक्तदान से क्या लाभ होते हैं ?

  1. रक्त द्वारा किसी का जीवन बचाया जा सकता है।
  2. रक्तदान से गर्व महसूस होता है।
  3. रक्तदान अमूल्य दान है।
  4. दाता तथा ग्राही में मधुर संबंध स्थापित होता है।
  5. इसमें समाज में भाईचारे की भावना विकसित होती है।
  6. हमारे शरीर में कुछ ही समय में नया खून आता है।

Q.28 सूचना का अधिकार ( RTI अधिनियम 2005 ) पर संक्षिप्त नोट लिखो ?

  1. 2005 में देश की संसद में एक कानून पारित किया। जिसे सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के नाम से जाना जाता है। सूचना का अधिकार अधिनियम हर नागरिक को अधिकार देता है।
  2. सरकार से कोई भी सवाल पूछ सकते हैं और कोई भी सूचना ले सकते हैं।
  3. किसी भी सरकारी दस्तावेजों की प्रमाणित प्रति ले सकते हैं।
  4. किसी भी सरकारी दस्तावेज की जांच कर सकें।
  5. वह किसी भी सरकारी काम की जांच कर सकें।

Q.29 COVID – 19 महामारी से बचने के उपाय लिखो ?

  1. सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें।
  2. बाहर निकलते समय मास्क लगाएं
  3. हाथों को बार-बार सैनिटाइज करें
  4. भीड़ भाड़ वाली जगह पर ना जाएं
  5. साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें
  6. छींकने और खांसते समय अपनी नाक और मुंह को रूमाल या टिशू से रखें।
  7. गुनगुने पानी पीने की आदत डालें।

Q.30 कन्या भ्रूण हत्या रोकने के उपाय दिखाएं ?

  1. कन्या भ्रूण हत्या के सहयोगी को कठोर दंड की व्यवस्था हो।
  2. कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए बेटी बचाओ अभियान का चलाना।
  3. बालिकाओं को शिक्षा में प्रोत्साहन तथा रोजगार देना।
  4. महिलाओं को संपत्ति में समान अधिकार देना।
  5. लिंग की जांच पर कड़ाई से रोक लगाना।

Q.31 कुछ मुख्य गैर सरकारी संगठनों ( NGO ) के नाम लिखो ?

  1. चाइल्ड रिलीज एंड यू
  2. हेल्पेज इंडिया
  3. पीपल फॉर एनिमल्स
  4. सोसायटी फॉर प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स
  5. इंटरनेशनल रेड क्रॉस
  6. पीपल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स
  7. रूलर डेवलपमेंट ट्रस्ट

HEALTH AND HYGIENE ( 25 MARKS )

Q.32 रिक्त स्थानों की पूर्ति करो ?

  1. शरीर में पानी की मात्रा ……….. प्रतिशत होती है। 70
  2. पंजे में…….……… अस्थियां होती है। 5
  3. रक्त सर्वदाता ……….. ग्रुप को कहते हैं। O
  4. ……………… सबसे बड़ी लंबी पेशी है। शायटिक
  5. …………… सबसे बड़ी अंत स्त्रावी ग्रंथि है। थायराइड

Q.33 मलेरिया से बचाव के उपाय लिखो ?

  1. डीडीडी रसायन का छिड़काव
  2. मच्छरदानी का प्रयोग
  3. मच्छर भगाने वाले साधनों का प्रयोग
  4. उचित रूप से शरीर को ढकने वाले वस्तुओं का प्रयोग।
  5. घर व आसपास पानी जमा न होने दें।
  6. नालियों आदि में मिट्टी का तेल छिड़के।

Q.35 शरीर की कोई चार संस्थानों ( System ) के नाम लिखो ?

  1. श्वसन संस्था 4.उत्सर्जन संस्था
  2. पाचन संस्था 5.परिसंचरण संस्था
  3. अंतः स्रावी ग्रंथि 6.कंकाल संस्था

Q.36 संतुलित आहार से आप क्या समझते हो ?

ऐसा आहार जिससे भोजन के समस्त अवयव तथा आवश्यक पोषक तत्व भी शरीर की आवश्यकता के अनुसार उचित अनुपात में प्राप्त होते हैं उसे संतुलित आहार कहते हैं।

Q.37 ज्वर ( Fever ) के प्रकार लिखो ?

  1. मलेरिया 5.खसरा
  2. टाइफाइड 6.कनफेडे
  3. तपेदिक। 7.श्वसन संबंधी ज्वर (न्युमोनिया)
  4. गठिया रोग। 8.डेंगू

Q.38 किसी भी 8 योगासन के नाम लिखो ?

  1. शवासन 5.गरुड़ासन
  2. शीर्षासन 6.हलासन
  3. त्रिकोणासन 7.चक्रासन
  4. सर्वांगासन 8.धनुरासन

ADVENTURE TRAINING (15 MARKS )

Q.39 साहसिक प्रशिक्षण के उद्देश्य लिखो ?

  1. कैडेटों का आत्मविश्वास बढ़ाना।
  2. साहसिक क्रियाकलाप के प्रति जागृति पैदा करना।
  3. कैडेट में नेतृत्व के गुणों का विकास करना।
  4. केडेट में साहस तथा सहवर्ग की भावना का विकास करना।
  5. केडेट में लक्ष्य प्राप्त करने के हेतु जोखिम उठाने की क्षमता का विकास करना।
  6. Q.40 पैरासेलिंग कितने प्रकार की होती हैं ?
  7. स्थलीय और जलीय :- स्थलीय और जलीय पैरासेलिंग का अभ्यास करने का स्थलीय तरीका भूमि पर है और आप एक जीप से जुड़े होते हैं। इस बीच पैरासेलिंग का अभ्यास करने का जलीय तरीका पानी पर है। जो आपको मोटर बोट से जोड़ा जाएगा। वैसे भी यदि पैराग्लाइडर का उपयोग करते हैं तो आपक पास पक्षी की तरह उड़ने का मौका मिलता है।

Q.41 पर्वतारोहण कोर्स कराने वाले 3 संस्थाओं के नाम लिखो ?

  1. एच.एम.आई दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल)
  2. एन.एम.आई उत्तरकाशी (उत्तराखंड )
  3. एन. ए. एस मनाली ( हिमाचल प्रदेश )

ENVIRONMENT AWARENESS AND CONSERVATION
( 10 MARKS )

Q.42 पर्यावरण और पारिस्थितिकी संरक्षण करने के उपाय लिखो ?

  1. वायु, भूमि, नदियों और जलकृतियों को स्वच्छ रूप में रखना।
  2. वृक्षारोपण करना वृक्षों की अंधाधुंध कटाई से रोकना।
  3. अक्षय संसाधनों का अधिकाधिक प्रयोग करना।
  4. औद्योगिक कचरे को पुर्न:चक्रीकरण करना।
  5. अपाशिष्ट पदार्थों का समुचित शोधन करना।
  6. परमाणु कचरे का उन्मूलन
  7. जलाशयों को स्वच्छ रखना
  8. सभी जैव रूपों का संरक्षण करना।

Q.43 हरित गृह प्रभाव ( Green House Effect ) क्या है?

हरित गृह एक प्रकार का अदृश्य घर होता है। जो पृथ्वी के वायुमंडल में सूर्य से आने वाली उष्मा के वहीं रह जाने की वजह से पैदा होता है। इसके पारदर्शी होने के कारण सूर्य की किरणें इसके अंदर प्रवेश कर जाती है। और अंदर का वातावरण गर्म हो जाता है। यह गर्मी वायुमंडल में प्रवेश तो कर जाती है। लेकिन वापिस आसमान में नहीं जा पाती।

Q.44 जल प्रदूषण नियंत्रण करने के उपाय लिखो ?

  1. नेहरों-कुओं-तालाबों-नदियों में औद्योगिक कचरा गंदगी न डालें।
  2. मल विसर्जन में कचरे का निपटान नियत स्थान पर करें।
  3. जल की एक भी बूंद बर्बाद ना करें।
  4. जल प्रदूषण संबंधी सभी कानूनों का पालन करें।

OBSTACLE TRAINING ( 05 MARKS )

Q.45 बाधा प्रशिक्षण के प्रकार लिखो ?

  1. Straight Balance 5.Right Hand Vault
  2. Clear Jump 6.Left Hand Vault
  3. Zig Zag Balance 7.Gate Vault
  4. High Wall 8.Ramp Jump
  5. Double Ditch 10.Straight Balance

Q.46 राइट हैंड वाल्ट ( Right Hand Vault ) के बारे में संक्षिप्त नोट लिखो ?

यह जमीन से 3 फीट 6 इंच ऊंची 18 फीट लंम्बी लकड़ी का स्ट्रैक्चर होता है। इसमें दाहिने हाथ से लकड़ी की बीम का सहारा लेकर दोनों पांव ऊपर से निकालकर पार करते हैं।

ALL THE BEST

10 thoughts on “NCC B Certificate Written Exam PDF 2023 | NCC B Certificate Paper in Hindi PDF”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *