NCC ADVENTURE TRAINING NCC B AND C CERTIFICATE EXAM 2022

MISSION NCC

MODEL QUESTIONS PAPER – 1

NCC A, B, C CERTIFICATE WRITTEN EXAM- 2022

ADVENTURE TRAINING  – साहसिक प्रशिक्षण

Q.1 रिक्त स्थानों की पूर्ति करो ?      ( 04 MARKS )

  1. पैरा जंपिंग की सुविधाएं …………….. शहर में है।       आगरा
  2. हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट ………….. में स्थित है। दार्जिलिंग
  3. स्लीदरिंग से तात्पर्य …………… से है।        फिसलना या सरकना
  4. पैरासेलिंग ……………….. स्पोर्ट्स है।              एरियल

Q.2 साहसिक क्रियाकलापों का मुख्य उद्देश्य लिखो? (05 MARKS)

  1. कैडेट्स में साहस, जिज्ञासा, खोज व व्यवहारिक जांच परख करने की भावना का विकास करना।
  2. कैडेट्स में सहनशक्ति, धीरज, आत्मविश्वास, टीम भावना और संघ भाव का विकास करना।
  3. कैडेट्स में प्रकृति प्रेम तथा पर्यावरण की स्वच्छता के लिए रुचि उत्पन्न करना।
  4. राष्ट्रीय एकता व अखंडता की भावना को बढ़ावा देना।

Q.3 कैडेट्स को साहसिक प्रशिक्षण से क्या लाभ होते हैं ? ( 05 MARKS )

  1. कैडेट्स का चारित्रिक विकास होता है।
  2. कैडेट्स कष्टों का सामना करना सीखते हैं।
  3. कैडेट्स में धैर्य, सहिष्णुता और साहस की भावना जागृत होती है।
  4. कैडेट्स में अनेक मानवीय गुणों का विकास होता है।
  5. कैडेट्स के व्यक्तित्व का विकास होता है।
  6. कैडेट्स के मन का विकास होता है और विचारों में खुलापन आता है।

Q.4 साहसिक क्रियाकलापों के प्रकार लिखो ?    ( 03 MARKS )

  1. भू आधारित साहसिक क्रिया कलाप
  2. जलीय साहसिक क्रियाकलाप
  3. आकाशीय साहसिक क्रियाकलाप

Q.5 भू आधारित साहसिक क्रिया कलाप के नाम लिखो ? ( 05 MARKS )

  1. ट्रैकिंग ( trekking )
  2. साइकिल  एवं मोटरसाइकिल अभियान ( cycle and motorcycle expedition )
  3. पर्वतारोहण ( Mountaineering )
  4. चट्टानों पर चढ़ना ( Rock climbing )
  5. स्कीइंग ( Skiing )

Q.6 जलीय साहसिक क्रियाकलापों के नाम लिखो ? ( 05 MARKS )

  1. नौकायान ( Sailing )
  2. राफ्टिंग ( Rafting )
  3. काया किंग ( Kayaking )
  4. स्कूबा गोताखोरी ( Scuba Diving )
  5. विंड सर्फिंग ( Wind Surfing )

Q.7 आकाशीय साहसिक क्रियाकलाप के नाम लिखो ? ( 05 MARKS )

  1. पैरासेलिंग ( Parasailing )
  2. पैराजम्प्स ( Para jumps)
  3. स्लीदरिंग ( Slithering )
  4. ग्लाइडिंग ( Gliding )
  5. हॉट एयर बैलून ( Hot air balloon )

Q.8 साहसिक अभियानों के लिए किन स्थान का चुनाव करना चाहिए ?   ( 05 MARKS )

  1. स्थान प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण हो।
  2. स्थान अपने राज्य से बाहर हो।
  3. स्थान का ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व हो।
  4. स्थान पर कोई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्मारक हो।
  5. ग्रामीण अथवा दूरदराज का क्षेत्र हो।
  6. स्थान सामान्य रूप से कैडेट्स के लिए सुरक्षित हो।

Q.9 पैरासेलिंग का उद्देश्य क्या है ?    ( 05 MARKS )

  1. कैडेट्स को साहसिक कार्यों के करने के लिए प्रेरित करना।
  2. आत्मविश्वास तथा नेतृत्व गुणों का विकास।
  3. सहयोग व टीम भावना का विकास।

Q.10 ट्रैकिंग कैंप के उद्देश्य लिखो ?      ( 05 MARKS )

  1. कैडेट्स में एडवेंचर की प्रवृत्ति, आत्मविश्वास तथा टीम भावना विकसित करना।
  2. वनों, वन्य जीवों, ऐतिहासिक स्थलों तथा पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना।
  3. प्रकृति तथा जीव जंतुओं के प्रति प्रेम भावना को विकसित करना।
  4. स्थानिक रीति रिवाज व संस्कृति के प्रति आदर भाव विकसित करना।
  5. भारत की संस्कृति तथा विविधता का ज्ञान कराना।

           ALL THE BEST

9 thoughts on “NCC ADVENTURE TRAINING NCC B AND C CERTIFICATE EXAM 2022”

Leave a Comment

Home
Quiz
MCQ Notes
BEST PDF
MCQ BOOK
error: Content is protected !!