Field Craft and Battle Craft NCC B & C Certificate Exam – 2022

Ncc Field Craft and Battle Craft

MISSION NCC

MODEL QUESTIONS PAPER – 1

NCC A, B, C CERTIFICATE WRITTEN EXAM – 2022

FIELD & BATTLE CRAFT –  क्षेत्रकला

Q.1 रिक्त स्थानों की पूर्ति करो।  ( 05 MARKS )

  1. भूमि और शस्त्रों को अपनी सुविधानुसार प्रयोग करने की कला ……….. कहलाती है।   क्षेत्रकला
  2. फायर यूनिट कमांडर द्वारा फायर करने या रोकने का आदेश …………. कहलाते हैं।   फायर नियंत्रण आदेश
  3. …………… व्यक्तिगत प्रशिक्षण की अग्निपरीक्षा मानी जाती है। गश्त लगाना ( पेट्रोलिंग)
  4. क्षेत्र संकेत प्राय: …………., …………… या ………… द्वारा दिए जाते हैं।    हाथ, सिटी, शस्त्र
  5. ब्रेकेटिंग ………….. की विधि है।         दूरी का अनुमान लगाने

Q.2 क्षेत्रकला किसे कहते हैं ?        ( 05 MARKS )

क्षेत्रकला उपलब्ध भूमि और उपकरणों को अपने हित में सर्वश्रेष्ठ ढंग से उपयोग करने की कला है।

Q.3 क्षेत्रकला के उद्देश्य लिखो ?     ( 05 MARKS )

  1. ढूंढना Find   :- शत्रु को ढूंढ कर चुपके से उसके निकट पहुंच जाना।
  2. पीछा करना Follow  :- छिपकर शत्रु का पीछा करना।
  3. मूर्ख बनाना Fool :- शत्रु को धोखा देना।
  4. फॅंसाना  Fix  :- शत्रु को घेरकर फसाना।
  5. गोली चलाना Fire  :- शत्रु को गोली मारकर खत्म करना।

Q.4 क्षेत्रकला का महत्व लिखो ?   ( 05 MARKS )

यदि आप क्षेत्र कला में निपुण है तभी आप भूमि पर लक्ष्य की ओर आगे बढ़ सकेंगे और शत्रु को समाप्त कर सकेंगे। यह कला आपको इतना निपुण बना देती है कि आप किसी भी प्रकार की भूमि, मैदान, जंगल, पर्वत, घाटी, बर्फ, नदी, रेगिस्तान आदि में शत्रु पर काबू पाने में सक्षम होंगे। रणभूमि की संरचना और सैनिकों के क्षेत्र कला में निपुण होने का युद्ध के परिणाम पर निर्णायक प्रभाव होता है।

Q.5 क्षेत्रकला में निपुणता प्राप्त करने के लिए आवश्यक गुण लिखो ? ( 05 MARKS )

  1. भू अध्ययन की योग्यता
  2. शस्त्र-ज्ञान
  3. शारीरिक क्षमता
  4. बुद्धिमत्ता
  5. उत्तम दृष्टि
  6. आकार गोपन ( छलावरण ) का ज्ञान
  7. मानसिक योग्यता
  8. अनुशासन

Q.6 क्षेत्रकला के मुख्य अवयव लिखो ?    ( 05 MARKS )

  1. दूरी का अनुमान लगाना Judging Distance
  2. आड़ लेना Taking Covers
  3. छलावरण एवं छिपाव Camouflage and Concealment
  4. लक्ष्य को पहचानना तथा संकेत देना Recognization and Indication of Targets
  5. गोलीबारी और चालें Fire and Movement
  6. क्षेत्र संकेत Field Signals

Q.7 दूरी का अनुमान लगाने की विधियाँ  लिखो ?  ( 05 MARKS )

  1. मापक इकाई विधि Unit of measurement method
  2. आभास विधि Appearance method
  3. ब्रैकेटिंग विधि Bracketing Method
  4. सेक्शन औसत विधि Section Average Method
  5.  परिचित दूरी विधि Key Range Method
  6. आधी दूरी विधि Halving Method

Q.8 दूरी अधिक आंकी जाने के कारण लिखो ?       ( 05 MARKS )

  1. कम प्रकाश का होना।
  2. आंखों के सामने सूर्य का होना।
  3. किसी घाटी में से अनुमान लगाना।
  4. लेटी हुई अवस्था में अनुमान लगाना।
  5. लक्ष्य अपनी निकट वस्तुओं की अपेक्षा से छोटा हो।
  6. जब देखने वाला ऊपर से नीचे देख रहा हो।

Q.9 दूरी कम ऑंकीं जाने के कारण लिखो ?     ( 05 MARKS )

  1. लक्ष्य पर प्रकाश अधिक हो।
  2. सूर्य अनुमान लगाने वाले के पीछे की ओर हो।
  3. पहाड़ी के नीचे से ऊपर देखा जा रहा हो।
  4. लक्ष्य और अनुमान लगाने वाले के बीच गहराई वाली भूमि हो।
  5. लक्ष्य अपनी निकट वस्तुओं की अपेक्षा अधिक बड़ा हो।

Q.10 आड़ लेना Taking Covers क्या होता है ?  ( 05 MARKS )

एक आड़ या ओट एक ऐसा स्थान होता है युद्ध के समय सैनिक छिप सकें, शत्रु पर सरलता से आक्रमण कर सकें पकड़े या मारे जाने से बच सकें। यह ऐसा स्थान होता है जहां गतिविधियों का संचालन सरलता से किया जा सके और जहां ठहरने और आराम करने की व्यवस्था की जा सके। आड़ में होने पर आप शत्रु की सीधी दृष्टि और आक्रमण से बच सकते हैं।

Q.11 आड़ के प्रकार लिखो ? ( 05 MARKS )

  1. दृष्टि से आड़ ( नजरी आड़ ) Cover From View  :- शत्रु की दृष्टि में पड़ने से बचने के लिए आप झाड़ियों, पौधों, और उबड़ खाबड़ जमीन की आड़ ले सकते हैं।
  2. गोलीबारी से आड़ ( फायर से आड़ ) Cover From Fire :- वे आकृतियां जो शत्रु के फायर व नजर से बचाती है। शत्रु की गोलीबारी से बचने के लिए आप किसी दीवार अथवा बड़े पेड़ की आड़ ले सकते हैं।

           ALL THE BEST

10 thoughts on “Field Craft and Battle Craft NCC B & C Certificate Exam – 2022”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *