Site icon

NCC ENVIRONMENT AND AWARENESS NCC B AND C CERTIFICATE EXAM

NCC ENVIRONMENT AWARENESS NCC EXAM

NCC ENVIRONMENT AWARENESS ncc b certificate exam model paper, ncc b certificate model paper, ncc b certificate 28 bettalian model papers, ncc b certificate model question paper 2015, ncc b certificate model question paper 2018 in english, ncc b certificate navy 2017 model paper, ncc b cetificare betallian 28 model papers, ncc c and b certificate model papers pdf,

MISSION NCC

MODEL QUESTIONS PAPER – 1

NCC A, B, C CERTIFICATE WRITTEN EXAM- 2022

ENVIRONMENT AWARENESS & CONSERVATION

Q.1 रिक्त स्थानों की पूर्ति करो ?         ( 05 MARKS )

  1. पर्यावरण का शरण इन दो रुपों ……….. और …………. मैं होता है। संसाधन रिक्तिकरण, संसाधन ह्रास
  2. कार्बन डाइऑक्साइड और ग्रीन हाउस गैसों में बढ़ोतरी के कारण पृथ्वी के औसत तापमान में वृद्धि को ……… कहते हैं। ग्लोबल वार्मिंग
  3. यदि वर्षा के जल में सामान्य से अधिक अम्लता हो तो इसे…………. कहते हैं।    अम्ल वर्षा
  4. सूर्य के विकिरण की पराबैंगनी किरणें समताप मंडल में मौजूद ………… द्वारा छन कर आती है। ओजोन परत
  5. वृक्षों की बड़ी पैमाने में कटाई को ………… कहते हैं।  वन- अपरोपण

Q.2 ओजोन परत (Ozone Layer ) से आप क्या समझते ? ( 03 MARKS )

उत्तर :- ओजोन परत पृथ्वी के धरातल से 20 से 30 किलोमीटर की ऊंचाई पर वायुमंडल के समताप मंडल क्षेत्र में ओजन गैस का एक बहुत पतला सा आवरण है। वायुमंडल के आयतन के संदर्भ में ओजोन परत की सांद्रता लगभग 10 पीएम है। योजन पर पर्यावरण की रक्षक है। यह सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों को पृथ्वी पर आने से रोकती है।

Q.3 भूमि प्रदूषण किसे कहते हैं?    ( 02 MARKS )

उत्तर :- भूमि के भौतिक, रासायनिक या जैविक गुणों में कोई ऐसा अवांछनीय परिवर्तन जिसका प्रभाव मानव तथा अन्य जीवो पर पड़े या जिससे भूमि की गुणवत्ता उपयोगिता नष्ट हो, भूमि प्रदूषण कहलाता है।

Q.4 भूमि प्रदूषण के कारण लिखो ?      ( 05 MARKS )

  1. घर से निकलने वाली नालियां
  2. घरेलू अपशिष्ट ( पॉलिथीन, प्लास्टिक, कूड़ा )
  3. कीटकनाशक ( डीडीटी, औद्योगिक रसायन )
  4. औद्योगिक तथा खदानों का अपशिष्ट
  5. कृषि अपशिष्ट
  6. वातावरण के धूल कण

Q.5 ग्रीन हाउस प्रभाव ( Green House Effect ) क्या है ? ( 03 MARKS )

उत्तर :- यह वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा में बढ़ोतरी, वैश्विक तापमान में वृद्धि और क्लोरो फ्लोरो बेंजीन गैस के अधिक प्रयोग द्वारा वातावरण की ओजन परत क्षीण होने का संयुक्त प्रभाव है। इसके कारण संपूर्ण विश्व में मानव जीवन और जीवो व वनस्पतियों का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है।

Q.6 पर्यावरण के संरक्षण कैडेट्स कैसी भूमिका निभा सकते हैं? ( 05 MARKS )

  1. वृक्षारोपण करना व पेड़ों की कटाई रोकना
  2. लोगों को प्रेरित करना वह उनका मार्गदर्शन करना।
  3. जल का अपव्यय व प्रदूषण रोकना।
  4. कूड़े कचरे का उचित निपटान करवाना।
  5. लोगों को शिक्षित व जागृत करना।

Q.7 पर्यावरण और पारिस्थितिकीय संरक्षण करने के उपाय लिखो ? ( 05 MARKS )

  1. वायु, भूमि, नदियों और जल कृतियों को स्वच्छ रूप में रखना।
  2. वृक्षारोपण करना वृक्षों की अंधाधुंध कटाई से रोकना।
  3. अक्षय संसाधनों का अधिकाधिक प्रयोग करना।
  4. औद्योगिक कचरे को पुनः चक्रीकरण करना।
  5. अपशिष्ट पदार्थों का समुचित शोधन करना।
  6. परमाणु कचरे का उन्मूलन
  7. जलाशयों को स्वच्छ रखना।
  8. सभी जैव रूपो का संरक्षण करना।

Q.8 प्रदूषण के प्रकार लिखो ?     ( 03 MARKS )

  1. वायु प्रदूषण
  2. जल प्रदूषण
  3. ध्वनि प्रदूषण
  4. भूमि प्रदूषण

Q.9 वर्षा के जल का संरक्षण क्यों करना चाहिए ?   ( 05 MARKS )

  1. जहां जल स्रोत नहीं है वहां पर कृषि कार्य भी संभव है।
  2. जलापूर्ति की न्यूनतम लागत
  3. जल के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता
  4. सभी को समुचित मात्रा में जल उपलब्धता
  5. यह पानी मुख्य स्त्रोत का काम करता है।

Q.10 इकोलॉजी Ecology से आप क्या समझते हैं ? (05 MARKS)

उत्तर :- इकोलॉजी विज्ञान की वह शाखा है जिसमें जी वह उसके वातावरण के पारस्परिक संबंधों का अध्ययन किया जाता है उससे इकोलॉजी कहते हैं।

पारिस्थितिकी, जीव विज्ञान की वह शाखा है जिसमें जीव समुदाय का उसके वातावरण के साथ पारस्परिक संबंधों का अध्ययन किया जाता है। प्रत्येक जंतु या वनस्पति एक निश्चित वातावरण में रहता है। पारिस्थितिज्ञ इस तथ्य का पता लगाते हैं कि जीव आपस में और पर्यावरण के साथ किस तरह क्रिया करते हैं। साथ ही वह पृथ्वी पर जीवन की जटिल संरचना का पता लगाते हैं।

 ALL THE BEST

Exit mobile version