Site icon

Communication NCC Subjective Notes in Hindi – 19

Ncc B certificate COMMUNICATION mcq questions and answers, Ncc B certificate mcq questions and answers 2025, Ncc B certificate mcq question paper, Ncc B certificate exam mcq questions, Ncc A certificate mcq questions and answers, Ncc C certificate mcq questions and answers, NCC COMMUNICATION Notes in Hindi 2025,

Ncc B certificate COMMUNICATION mcq questions and answers, Ncc B certificate mcq questions and answers 2025, Ncc B certificate mcq question paper, Ncc B certificate exam mcq questions, Ncc A certificate mcq questions and answers, Ncc C certificate mcq questions and answers, NCC COMMUNICATION Notes in Hindi 2025,

SUBJECTIVE NOTES
NCC A B C CERTIFICATE EXAM-2025-26
COMMUNICATION – SUBJECTIVE

Q.1 संचार के तरीके क्या क्या है?

  1. सांकेतिक भाषा
  2. लिखित संदेश
  3. लाइन कम्युनिकेशन
  4. ध्वनि माध्यम द्वारा
  5. धावकों और संदेशवाहको द्वारा
  6. रेडियो कम्युनिकेशन

Q.2 लाइन संचार के क्या फायदे है?

  1. यह विश्वसनीय और व्यवहारिक रूप से बिजली की गड़बड़ी से मुक्त होता है।
  2. यहां अपेक्षाकृत सुरक्षित होता है।
  3. परीपथों की संख्या और संदेशों को भेजने की क्षमता अधिक होती है।

Q.3 आरटी प्रोसीजर के तत्व क्या है?
आरटी प्रोसीजर के सिद्धांतों/तत्व को अंग्रेजी शब्द”BASS”से स्मरण रखा जा सकता है।

  1. B – BREVITY संक्षिप्तता
  2. A – ACCURACY सटिकता
  3. S – SECURITY सुरक्षा
  4. S – SPEED गति

Q.4 रक्षा सेवा में में उपयोग किए जाने वाले संचार के प्रकार लिखों?

  1. नेट रेडियो
  2. लाइन कम्युनिकेशन
  3. रेडियो रिले
  4. डिस्पेच राइडर सर्विस
  5. फेसीमाईल
  6. टेलीविजन

Q.5 मिलाप के कौन से साधन है?

  1. प्रेषक
  2. संदेश
  3. संकेतिकरण
  4. माध्यम
  5. प्राप्तकर्ता
  6. अवकूटन
  7. प्रतिक्रिया

Q.6 रेडियो रिल के लाभ व हानियां लिखो?
लाभ :-

  1. यह लाइन संचार की अपेक्षा अधिक लचीलापन प्रदान करती है।
  2. यह केवल टर्मिनल पर ही भौतिक रूप से कमजोर होती है।
  3. यह अधिकाधिक संचार यातायात संभालने में सक्षम है।
    हानियां:-
  4. इसके लिए स्थान का चुनाव बहुत ध्यान से करना पड़ता है।
  5. यह गतिमान अवस्था में कार्य नहीं कर सकता है।
  6. यह शत्रु द्वारा इंटरसेप्ट किया जा सकता है।

Q.7 रक्षा सेवाओं में संचार के प्रकार क्या है?

  1. टोपोस्केटर 7.मल्टीमीडिया
  2. मोडेम 8.सैटेलाइट
  3. फैक्स 9. इंटरनेट
  4. टेलेक्स 10.वीडियो फोन
  5. कंप्यूटर 11.फाइबर ऑप्टिक संचार
  6. सेलफोन

Q.8 स्मार्टफोन पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखो?
स्मार्टफोन जिसे हम मोबाइल फोन के नाम से भी जानते हैं, एक ऐसा उपकरण है जिसके द्वारा एक विस्तृत भौगोलिक क्षेत्र में रेडियो लिंग के द्वारा परस्पर बातचीत की जा सकती है। बातचीत के अलावा सेल फोन द्वारा व्हाट्सएप, एस एम एस, एम एम एस, ईमेल, रेडियो, इंटरनेट, जीपीएस, टेलीविजन, मौसम की जानकारी गेमिंग आदि गतिविधियां संभव होती है।

Q.9 Wi-Fi TECHNOLOGY से आप क्या समझते हो?
यह प्रौद्योगिक आपको अपने घर दफ्तर और सार्वजनिक स्थानों पर बिना तार जोड़े इंटरनेट से कनेक्ट करने की स्वतंत्रता प्रदान करती है ।वाईफाई एक बड़े नेटवर्क पर जानकारी प्राप्त करने के लिए पारंपारिक मोडेम से भी तेज है। इसका उपयोग करते हुए आप बिना नेटवर्क के व्यवधान के अपना स्थान बदल सकते हैं।

Q.10 लाइन कम्युनिकेशन के बारे में संक्षिप्त टिप्पणी लिखो ?
यह विभिन्न स्थानों पर रुके हुए सैन्य बलों के बीच संचार की बुनियादी प्रणाली है। दो सैन्य अधिकारियों के बीच संदेश और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए यह एक उत्तम प्रणाली है। लाइन कम्युनिकेशन के लिए भूमिगत, स्थायी, समुद्री केबल और ऑप्टिकल फाइबर का भी प्रयोग किया जाता है। जो ध्वनि, डाटा और वीडियो के आदान-प्रदान में सक्षम है इसमें कई प्रकार के लाइन एक्सचेंज प्रयोग में लाए जाते हैं।

Q.11 नेट रेडियो के नुकसान लिखो ?

  1. इसके परिचालन में पर्याप्त सुरक्षा-चेतना की आवश्यकता होती है।
  2. इसके लिए मानक प्रक्रिया और सुरक्षा कोर का पालन आवश्यक होता है।
  3. शत्रु द्वारा इंटरसेप्ट किए जाने से बचाने के लिए इसमें कोड और सीफर का प्रयोग आवश्यक होता है। जिस में समय लगता है और कर्मियों की संख्या में अधिकता रखनी पढ़ती है।

Q.12 संचार किसे कहते हैं ?
विचारों, बातों, सूचनाओं को आपस में आदान प्रदान करने की क्रिया को संचार कहते हैं।

Q.13 संचार क्षेत्र के नए आयाम कौन-कौन से हैं ?

  1. ट्रोपोस्केटर 5.टेलेक्स 8.मिडिया
  2. फैक्स 6.कम्प्यूटर 9.इन्टरनेट
  3. सेलफोन 7.मल्टीमीडिया 10.सैटेलाइट
  4. फायबर ऑप्टिक संचार 11.वीडियो फोन

Q.14 नेट रेडियो किसे कहा जाता है ?
जब एक ही आवृत्ति पर कई रेडियो संदेशों का आदान प्रदान करते हैं। तो इसे नेट वीडियो प्रणाली अथवा रेडियो जाल कहते हैं।

Q.15 लाइन संचार के हानियां लिखो ?

  1. लाइन संचार के लिए महंगे कर्मियों और सामग्री की आवश्यकता होती है।
  2. इसका निर्माण करने में अधिक समय लगता है।
  3. निर्माण के पश्चात इसमें बदलाव की संभावना नहीं होती है।
  4. यह अपनी पूरी लंबाई के बीच कहीं भी भौतिक अथवा शत्रु द्वारा उत्पन्न ना गड़बड़ी का शिकार बन जाता है।

Q.16 नेट रेडियो के लाभ बताओ ?

  1. नेट रेडियो संपर्क स्थापित करने में तेज होते हैं।
  2. यह कर्मीयों और उपकरणों में किफायती है।
  3. इन्हें सरलता से पुनः व्यवस्थित किया जा सकता है।
  4. यह भौतिक रूप से अपेक्षाकृत सुरक्षित है।

Q.17 रक्षा बलों में संचार का क्या महत्व है ?

  1. कमांडरों और सीमा पर तैनात सैन्य बलों के बीच संवाद करना।
  2. शत्रु के सैन्य बलों की गतिविधियों की जानकारी देना।
  3. युद्ध क्षेत्र में आपातकालीन निर्देश देना।
  4. युद्ध की गतिविधियों में बदलाव के संकेत देना।
  5. दुर्गम क्षेत्रों और बर्फीले स्थानों पर विशेष आदेश देना।
  6. शत्रु के विषय में सही गलत सूचनाएं प्राप्त करना।
  7. परिचालन गतिविधियों के जमीनी स्तर पर प्रभाव का अनुमान लगाना।
  8. सावधानीपूर्वक व गोपनीयता के साथ सुरक्षित और प्रभावी संचार करना।
  9. युद्ध क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं में सुधार करना।

Q.18 इंटरनेट की हानियां लिखो ?

  1. ऑनलाइन बैंकिंग व सोशल नेटवर्किंग साइट्स के माध्यम से हमारी निजी जानकारी का गलत उपयोग होता है।
  2. इंटरनेट का सबसे बड़ा नुकसान पोर्नोग्राफी से है जिससे हमारे समाज और बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
  3. इसके प्रयोग से वायरस का खतरा बढ़ जाता है जिससे हमारी सूचनाओं और कंप्यूटर को नुकसान हो सकता है।
  4. इंटरनेट के जरिए ईमेल पर स्पैम यानी कि अवांछित ईमेल आते हैं जिनका उद्देश्य केवल हमारी गोपनीय सूचनाओं की चोरी करना होता है।

Q.19 कंप्यूटर के लाभ बताओ ?

  1. इसमें असीमित सूचनाओं तक का डाटा का संग्रहण किया जा सकता है।
  2. यह तेज गति से गणनाएं करता है तथा 1 सेकंड में लाखों गणनाएं कर सकता है।
  3. यह बहुविध – प्रसंस्करण एवं त्रुटि रहित गणनाएं करता है।
  4. यह स्वचालित उपकरण है, एक बार निर्देश लेने के बाद सारा कार्य स्वयं करता है।
Exit mobile version